ये हैं सहारनपुर के बेस्ट मार्केट, यहां सस्ते में मिलते हैं बेहतरीन गर्म कपड़े, कीमत 50 रुपए से शुरू
Last Updated:
Saharanpur Clothes Market: सहारनपुर कपड़ा खरीद को लेकर पश्चिमी यूपी में सबसे सस्ता शहर माना जाता है. क्योंकि सहारनपुर में एशिया की नंबर वन कपड़ा मार्केट रायवाला पड़ती है. इस कपड़ा मार्केट में विभिन्न तरह के फैंसी सूट, साड़ी, लहंगे, फैंसी ड्रेस और सर्दियों के गर्म कपड़े आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं.
बंटवारे के समय पाकिस्तान से आए लोगों के द्वारा बसाई गई सहारनपुर की कपड़ा मार्केट में कभी फड़ लगाकर कपड़ा बेचा जाता था और धीरे-धीरे यह एशिया की नंबर वन कपड़ा मार्केट बन गई. इसका कपड़ा मार्केट में मात्र ₹50 से लेकर लाखों रुपए कीमत के कपड़े मिलते हैं. अब सर्दी का सीजन आ गया है और इस मार्केट में सर्दी से जुड़े विभिन्न प्रकार के सुंदर-सुंदर जैकेट, सूट काफी सस्ते दाम पर उपलब्ध होते हैं. दूर-दूर से लोग यहां पर सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए आते हैं, अन्य राज्यों में भी यहां पर बना सर्दियों का कपड़ा सेल किया जाता है. अगर आप भी सर्दियों में सस्ते और अच्छे गर्म कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं तो सहारनपुर की रायवाला कपड़ा मार्केट आपके लिए सबसे बेस्ट होने वाली है.

जब आप सहारनपुर का दिल कहे जाने वाले घंटा घर पर पहुंचते हैं. तो घंटाघर से लगने वाली नेहरू मार्केट कपड़ों की खरीदारी के लिए जानी जाती है. यहां पर फैंसी कपड़े ज्यादा मिलते हैं और अगर आप सर्दियों में गर्म कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं तो इस मार्केट में आपको कपड़ों की बेस्ट क्वालिटी से लेकर उनके ऊपर खूबसूरत डिजाइन आपको आसानी से उपलब्ध होने वाले हैं. यह मार्केट अन्य कहीं शहरों की मार्केट को टक्कर देती है. इस मार्केट में ज्यादातर बड़े घरों के लोगों की बड़ी-बड़ी कारे आकर रूकती है. यहां पर आपको कपड़ों की खूबसूरत, डिजाइनिंग वाली जैकेट, इनर, कैप आदि खरीदना चाहते हैं तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट होने वाली है.

सहारनपुर की नेहरू मार्केट जो की आजादी से पहले से चली आ रही है और चाचा नेहरू के नाम पर इस मार्केट का नाम नेहरू मार्केट रखा गया था. इस मार्केट की खास बात यह है कि यहां पर आपको इस फैशन के दौर में एक से बढ़कर एक फैशनेबल सूट, साड़ी, लहंगे, जैकेट इत्यादि आसानी से मिल जाएगी. फैशन को लेकर ही यह मार्केट काफी फेमस रहती है और जो लोग दिल्ली जैसे बड़े शहरों में कपड़े की शॉपिंग करने जाते हैं वह सहारनपुर में नेहरू मार्केट में एक से बढ़कर एक डिजाइन के कपड़े खरीद सकते हैं. यह मार्केट शहर की जान कही जाती है क्योंकि यहां पर बड़े से बड़ी हस्ती कपड़े खरीदने आती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अब बात आती है बच्चों के गर्म कपड़ों की तो सहारनपुर की पंजाबी मार्केट बच्चों के कपड़ों के लिए स्पेशल रूप से जानी जाती है, यहां पर छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं के खूबसूरत सर्दियों के कपड़े खूबसूरत डिजाइन और पंजाबी लुक में मिल जाते हैं. तो इसलिए अगर आप कहीं शादी व पार्टी के लिए सर्दियों के कपड़े खरीदना चाहते हैं तो पंजाबी मार्केट आपके लिए बेस्ट होने वाली है.

वहीं कुछ लोगों को सहारनपुर की कुछ मार्केट ही कपड़ा खरीद के लिए मालूम होती है. लेकिन आज हम आपको सहारनपुर की एक ऐसी कपड़ा मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जो की आपके खरीदारी के लिए काफी खास होने वाली है. उस मार्केट का नाम है क्लॉथ मार्केट जहां पर छोटे बच्चों से लेकर बड़े व्यक्ति और महिलाओं के लिए खूबसूरत गर्म कपड़े उपलब्ध होते हैं. इतना ही नहीं इस मार्केट में ज्यादातर मुस्लिम लोग खरीदारी करते हैं इस मार्केट की खास बात यह है कि यहां पर कपड़े काफी सस्ते दाम पर मिलते हैं.

जब भी कोई व्यक्ति कपड़ा खरीदने की सोचता है तो सबसे पहले उसके दिमाग में एक बात आती है कि उसको अच्छा और सस्ता कपड़ा कहां पर मिलेगा. तो सहारनपुर में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपको अच्छा और सस्ता कपड़ा सहारनपुर की हिरणमरान कपड़ा मार्केट में उपलब्ध होगा जो की मार्केट केवल थोक कपड़ों के लिए जानी जाती है और यहां पर छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग व्यक्ति और महिलाओं के खूबसूरत कपड़े काफी सस्ते दाम पर मिल जाते हैं. इतना ही नहीं अब सर्दियों के सीजन में इस मार्केट में बाहर से भी लोग सस्ते और अच्छे कपड़े खरीदने के लिए आते हैं. तो अगर आप भी सर्दियों के गर्म कपड़ों की शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो सहारनपुर की हिरणमरान मार्केट आपके लिए सबसे बेस्ट होने वाली है.