योगी सरकार के मंत्रिमंडल का होगा विस्तार? पूजा पाल बन सकती हैं मंत्री!
Last Updated:
Yogi Cabinet Vistar News: उत्तर प्रदेश में जल्द ही योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सोमवार को तकरीबन डेढ़ घंटे की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक़ बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई.
लखनऊः उत्तर प्रदेश में जल्द ही योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सोमवार को तकरीबन डेढ़ घंटे की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक़ बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई. अब इस बैठक के बाद चर्चा चल रही है कि योगी सरकार के मंडिमंडल में यूपी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जाट नेता भूपेंद्र चौधरी को जगह मिल सकती है.
इसके अलावा विधायक पूजा पाल को भी मंत्री पद दिया जा सकता है. बता दें कि विधायक पूजा पाल विधानसभा में योगी सरकार के लॉ एंड ऑर्डर की तारीफ कर चुकी हैं. साथ ही पिछड़ा वर्ग की प्रतिनिधित्व करती हैं. संभावना जताई जा रही है कि योगी मंत्रिमंडल में एक ब्राह्मण चेहरा को भी जगह मिल सकती है. श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह दोनों में से किसी एक भी मंत्री बनाया जा सकता है.
कुछ लोगों से वापस ली जा सकती है कैबिनेट की जिम्मेदारी
इन्वेस्टर समिट, जेवर एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेस वे पर चर्चा हुई. दरअसल, फरवरी में लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट होने वाला है. वहीं जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी को ही करना है. मार्च तक गंगा एक्सप्रेस वे भी तैयार हो जाएगा. इसके साथ ही यूपी में जल्द ही कैबिनेट विस्तार भी होना है. कुछ नए चहरों को कैबिनट में शामिल करना है. इसके साथ ही संगठन के कुछ चेहरों को कैबिनेट में जगह में मिलना है. जेपी नड्डा से मुलाक़ात में संगठन को लेकर भी बात होगी. कैबिनेट से कुछ चेहरों को ड्राप कर,संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें