योगी सरकार ने मदरसों के लिए बनाया नया नियम, ATS को देनी होगी ये जानकारी
Last Updated:
UP News: दिल्ली ब्लास्ट में फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों की भूमिका सामने आने के बाद यूपी ATS अलर्ट हाई अलर्ट पर है. ATS ने अब यूपी के मदरसों की जांच तेज कर दी है. ATS ने मदरसों से छात्रों और मौलवियों की पूरी जानकारी मांगी है.
प्रयागराज. दिल्ली में हालिया विस्फोट की जांच के दौरान फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से कुछ डॉक्टरों के कनेक्शन सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) पूरी तरह अलर्ट हो गई है. आतंकी गतिविधियों को रोकने और राज्य में किसी नई अल फलाह यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान के उभरने की आशंका को देखते हुए ATS ने प्रयागराज जोन के सभी मदरसों की गहन पड़ताल शुरू कर दी है.
ATS ने तेज की मदरसों की जांच
प्रयागराज के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी पांडेय ने सबसे पहले जिले का पूरा डेटा ATS को उपलब्ध करा दिया है. इसके बाद ATS ने अपने स्तर पर मदरसों की जांच तेज कर दी है. जिले में कुल 206 मदरसे संचालित हैं. इनमें 43 अनुदानित (ऐडेड) मदरसे हैं, जहां 620 शिक्षक कार्यरत हैं और 11,378 बच्चे पढ़ते हैं. वहीं 169 मान्यता प्राप्त मदरसों में 854 शिक्षक हैं और 14,551 छात्र-छात्राएं दीनी शिक्षा ले रहे हैं. कई मदरसों में लड़कियां भी पढ़ती हैं.
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी
ATS के अधिकारियों का कहना है कि यह कवायद राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही है. दिल्ली ब्लास्ट की जांच में मिले इनपुट के बाद राज्य में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को पड़ताल करना जरूरी हो गया है. अन्य जिलों से भी जल्द ही पूरी जानकारी ATS को भेजी जाएगी, जिसके बाद फील्ड वेरिफिकेशन का दौर शुरू होगा. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब देश में आतंकी मॉड्यूल को लेकर सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. प्रयागराज जोन के मदरसों पर ATS की यह नजर सुरक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें