रंगभरी एकादशी से अयोध्या में होली का आगाज… नागा साधुओं ने निकाला जुलूस
Last Updated:
Ayodhya News : रंग भरी एकादशी के दिन से रामनगरी में होली की शुरुआत हो चुकी है. परम्परागत रूप से कड़ी सुरक्षा में प्रमुख सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी से नागा साधू संतों का जुलूस अयोध्या के सड़कों पर निकला. साधुओं ने हनुमान…और पढ़ें
होली
हाइलाइट्स
- अयोध्या में रंगभरी एकादशी से होली की शुरुआत.
- नागा साधुओं ने हनुमानगढ़ी से जुलूस निकाला.
- साधुओं ने मठ-मंदिरों में होली का निमंत्रण दिया.
अयोध्या: हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी का व्रत रखा जाता है. हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व है. आज रंगभरी एकादशी है और प्रभु राम की नगरी अयोध्या में होली की शुरुआत हो चुकी है. वैसे तो बसंत पंचमी पर्व से अयोध्या में औपचारिक रूप से 40 दिन की मंदिरों में होली का शुभारंभ हो जाता है. हर रोज भगवान को अबीर-गुलाल भी चढ़ाया जाता है. लेकिन रंगभरी एकादशी से अवध में होली की विधिवत शुरुआत हो जाती है.
रंगभरी एकादशी के दिन नागा साधु हनुमान जी का निशान लेकर पंचकोशी परिक्रमा करते हैं और मठ-मंदिरों में होली का निमंत्रण देते हैं . सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में कई वर्षों से परंपरा चली आ रही है कि रंगभरी एकादशी के दिन नागा साधु हनुमान जी के निशान की हनुमानगढ़ी पर पूजा आराधना करते हैं उसके बाद होली के हुड़दंग में शामिल होकर एक दूसरे को अबीर गुलाल फगुआ गीत गाकर अयोध्या के पंचकोशी की परिक्रमा करते हैं. साथ ही मठ मंदिरों में होली का निमंत्रण देते हैं .
अयोध्या में शुरू हुई होली
हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं ने अबीर और गुलाल विराजमान हनुमानजी को लगाकर होली का आगाज किया. इस दौरान ढोल और नगाड़े के धुन पर हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं ने हनुमान जी के निशान के साथ राम नगरी में के प्रमुख मठ मंदिरों में होली का निमंत्रण भी दिया. रंग भरी एकादशी के मौके पर धार्मिक नगरी अयोध्या कि सड़कें अबीर और उलाल से रंगी नजर आ रही है और परंपरागत रूप से कड़ी सुरक्षा में प्रमुख सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी से साधू संतों का जुलूस अयोध्या के सड़कों पर निकला.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
March 10, 2025, 12:58 IST