‘रमजान-ईद मैं नहीं जानता, मुझे होली-दिवाली से मतलब,’ BJP सांसद सतीश गौतम के विवादित बोल
Last Updated:
BJP MP Satish Gautam News : अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम का एक और विवादित बयान सामने आया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं नहीं जानता रमजान और ईद क्या होते हैं. मुझे होली और दिवाली से मतलब है. नुमाइश मैदान में नमाज की परमिशन पर भी सांसद सतीश गौतम ने सवाल उठाए. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि सरकार की समस्त योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा मुसलमान ले रहे हैं. बीजेपी सांसद ने कहा, “सरकारी व्यवस्थाओं का कोई फायदा ले रहा है तो वह मुसलमान हैं, चाहे, एम्स हो, एएमयू हो हर जगह मुसलमान सारी सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है.”
अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में नमाज की परमिशन पर भी सांसद सतीश गौतम ने सवाल उठाए.
अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ में ईद से पहले सांसद सतीश गौतम ने विवादित बयान दिया है. बीजेपी सांसद ने कहा कि मैं नहीं जानता रमजान और ईद क्या होते हैं. मुझे होली और दिवाली से मतलब है. भाजपा सांसद ने कहा कि छात्रों की परीक्षा चल रही और ये सुबह-सुबह 4:00 बजे भौंपा (लाउडस्पीकर) चला देते हैं. नुमाइश मैदान में नमाज की परमिशन पर भी सांसद सतीश गौतम जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि इतना अवैध अतिक्रमण कर रखा है वहां पर, नुमाइश में नमाज के लिए क्यों जगह दी जाए. बीजेपी सांसद ने दावा किया कि सरकार की समस्त योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा मुसलमान ले रहे हैं.
‘क्या छाती पर चढ़ेंगे’
सांसद सतीश गौतम ने आगे कहा, “कितना अत्याचार कर रहे हैं देख रहे हो तुम, सारी सरकार इनके लिए (मुसलमानों) व्यवस्था कर रही है. मकान इन्हें, राशन इन्हें, सिलेंडर इन्हें, सब कुछ इनको दे रही है और क्या लेंगे? यह सब कुछ तो उनको मिल रहा है, सब फायदा यह ले रहे हैं.” बीजेपी सांसद ने कहा, “सरकारी व्यवस्थाओं का कोई फायदा ले रहा है तो वह मुसलमान हैं, चाहे, एम्स हो, एएमयू हो हर जगह मुसलमान सारी सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है. उसके बाद क्या ये हमारी छाती पर चढ़ेंगे.” ये पहले मामला नहीं है जब अलीगढ़ के सांसद अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले साल उन्होंने अलीगढ़ के दाऊद खां रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखा था. सांसद गौतम ने का दावा किया कि यह नाम आतंकियों जैसा लगता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें