रमजान में तस्बीह का जादू! इस सऊदी तस्बीह की मांग क्यों बढ़ गई है?

0
रमजान में तस्बीह का जादू! इस सऊदी तस्बीह की मांग क्यों बढ़ गई है?


Last Updated:

रमजान के इस पवित्र महीने में तस्बीह का विशेष महत्व है. सऊदी तस्बीह अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और खूबसूरती के कारण सबसे अधिक लोकप्रिय है. रमजान के दौरान इसकी बढ़ती मांग इस बात का प्रमाण है कि लोग इसे अपनी इबादत का अ…और पढ़ें

X

रमजान के पवित्र माह में सऊदी अरब की तस्बीह को पसंद कर रहे लोग

वसीम अहमद /अलीगढ़- रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें रोजे रखने और नमाज पढ़ने का विशेष महत्व है. इस्लाम में, इबादत के दौरान तस्बीह पढ़ना एक महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य माना जाता है. नमाज के बाद तस्बीह पढ़ने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ मिलता है. इस पाक महीने में इबादत करने वाले लोगों के लिए बाजार में कई तरह की तस्बीह उपलब्ध हैं. इन सभी में, सऊदी तस्बीह को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, क्योंकि यह अन्य तस्बीह की तुलना में अधिक खूबसूरत और खास होती है.

सऊदी तस्बीह की विशेषताएं
अलीगढ़ के तस्बीह विक्रेता मोहम्मद फेजान बताते हैं कि उनके पास मेड इन सऊदी तस्बीह की विभिन्न किस्में उपलब्ध हैं. इन तस्बीहों की कारीगरी और खूबसूरती अन्य तस्बीहों से काफी अलग होती है. सऊदी तस्बीह की सबसे खास बात यह है कि इनमें कई तरह की वैरायटी और क्वालिटी उपलब्ध होती है। लगभग 25 से 30 तरह के टाइटल में 15 से 20 वैरायटी मौजूद हैं, जिनकी कीमत 250 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक होती है.

सऊदी तस्बीह क्यों है खास?
सऊदी तस्बीह को दुनियाभर में सबसे अच्छी क्वालिटी की तस्बीह माना जाता है। इनकी बनावट यूनिक और एंटीक लुक देती है, जो इसे अन्य तस्बीहों से अलग बनाती है. इनकी आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण लोग इन्हें खासतौर पर पसंद करते हैं.

रमजान में तस्बीह की बढ़ती मांग
मोहम्मद फेजान आगे बताते हैं कि उनकी दुकान अलीगढ़ के दोदपुर इलाके में स्थित है. रमजान का महीना इबादत का समय होता है, इसलिए लोग रोजे रखने के साथ-साथ अधिक से अधिक नमाज पढ़ते हैं और तस्बीह का उपयोग करते हैं. इसी वजह से रमजान के दौरान तस्बीह की मांग काफी बढ़ जाती है. खासतौर पर, सऊदी क्रिस्टल तस्बीह और खजूर की गुठली से बनी तस्बीह की डिमांड सबसे अधिक रहती है। दूर-दराज से लोग इन खास तस्बीहों को खरीदने के लिए उनकी दुकान पर आते हैं.

homeuttar-pradesh

रमजान में तस्बीह का जादू! इस सऊदी तस्बीह की मांग क्यों बढ़ गई है?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *