राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यहां देखें पूरी लिस्ट
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
मुरादाबाद मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग के कारण राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है. इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा.
राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें निरस्त
हाइलाइट्स
- राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें निरस्त की गईं.
- बालामऊ स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनें निरस्त.
- यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा.
मुरादाबाद: मंडल के यात्रियों के लिए एक नई मुश्किल सामने आई है, जहां पहले रामगंगा पुल बंद होने से रोडवेज के रूट में बदलाव ने यात्रियों को परेशान किया था, वहीं अब रेलवे ने 13 ट्रेनों को निरस्त कर यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. बता दें कि रेलवे ने बालामऊ स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के कारण राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. जिस कारण यात्रियों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ये ट्रेनें 19 फरवरी तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी. इसके अलावा, नौचंदी एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का रूट बदला गया है. हावड़ा तक जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक सिर्फ लखनऊ तक ही चलेगी.
बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सहरसा-अमृतसर सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस 9 से 17 फरवरी तक गोरखपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए चलेगी. मुजफ्फरपुर-आनंदविहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 15 से 18 फरवरी तक गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर होकर चलेगी. नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक लखनऊ-कानपुर-खुर्जा-हापुड़ होकर चलेगी.
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस (14 से 19 फरवरी)
14235-36 बनारस-बरेली-बनारस (14 से 19 फरवरी)
15119-20 जनता एक्सप्रेस (14 से 17 फरवरी)
13257-58 जनसाधारण एक्सप्रेस (14 से 19 फरवरी)
15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (15 से 18 फरवरी)
15623-24 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस (14 व 18 फरवरी)
13005-06 पंजाब मेल एक्सप्रेस (12 से 18 फरवरी)
12355-56 अर्चना एक्सप्रेस (15 व 16 फरवरी)
22355-56 पटना-चंडीगढ़-पटना एक्सप्रेस (16 व 17 फरवरी)
20939-40 साबरमती-सुल्तानपुर एक्सप्रेस (18 व 19 फरवरी)
22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदेभारत (7 से 19 फरवरी)
13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस (12 से 18 फरवरी)
12469-70 कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (19 फरवरी तक)
Moradabad,Uttar Pradesh
February 16, 2025, 16:37 IST