‘रामनगरी में ठंड नहीं’ पंजाब से अयोध्या दर्शन करने आए भक्त, नहीं लाए गर्म कपड़े, बताई पीछे की वजह
Last Updated:
Ayodhya Latest News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भीषण ठंड से लोग परेशान है. कोहरे की वजह से वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है. मगर अयोध्या में राममंदिर के दर्शन करने पहुंचे भक्तों का कहना है कि उन्हें भगवान राम की कृपा के चलते ठंड नहीं लग रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
अयोध्या: यूपी के अयोध्या में भीषण ठंड और कोहरे में भी दूर-दूर से भक्त बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं. ऐसे में पंजाब से भी कुछ भक्त रामनगरी पहुंचे. मगर अब पंजाब से अयोध्या आए भक्तों ने बताया कि वह पिछले वर्ष भी इन ही दिनों में अयोध्या आए थे तो ठंड कम थी. इस बार भी यही सोचकर रामनगरी पहुंचे और कम कपड़े लेकर आए मगर ठंड इस बार भीषण है और शीतलहर चल रही है. बताते चले अयोध्या में तीन दिन से धूप न निकलने से तापमान तेजी से गिर रहा है. रामपथ, नया घाट और सरयू तट जैसे प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए गैस हीटर लगाए गए हैं. खासकर सुबह और शाम के समय सरयू स्नान और दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ठंड में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु भी दर्शन पूजन कर भाव विभव नजर आ रहे हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि ठंड तो है लेकिन प्रभु का दर्शन कर शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, ठंड का एहसास नहीं होता है. यही वजह है कि अयोध्या में भारी ठंड के बीच देश दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन पूजन कर रहे हैं और अपनी श्रद्धा प्रभु राम के चरणों में निवेदित कर रहे हैं.
पंजाब से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु दमन शर्मा ने बताया कि हमारे पंजाब में मैदानी इलाकों की वजह से ठंड बहुत अधिक है पिछले साल जब हम इस समय आए थे तो ठंड कम थी धूप निकली हुई थी, लेकिन इस बार जब आए हैं तो ठंड बहुत अधिक है पिछली साल की अपेक्षा इस साल जब हम लोग अयोध्या आए तो सोचे कि ज्यादा कपड़े ना ले चले लेकिन ठंड बहुत अधिक है कपड़े भी हम लोग लेकर नहीं आए हैं. लगातार श्रद्धालु भी यहां पर आ रहे हैं उनको ठंड का एहसास नहीं हो रहा है यह प्रभु राम की ही कृपा है कि उनके दर्शन पूजन करने के बाद ठंड का एहसास बिल्कुल नहीं होता.
बनारस से अयोध्या पहुंची श्रद्धालु अंबालिका ने बताया कि हम लोग बनारस से प्रभु राम से मिलने आए हैं यहां पर ठंड है लेकिन हम लोगों को कोई एहसास नहीं हो रहा है, क्योंकि हमारे राम अब अपने महल में आ गए हैं हम लोगों ने दर्शन किया सुबह 3:00 बजे ही स्नान किया मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं, बहुत अच्छा लग रहा है व्यवस्थाएं भी बहुत अच्छी है. तो दूसरी तरफ श्रद्धालु रवि ने बताया अयोध्या में आज ठंड बढ़ी है ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन प्रभु राम की कृपा से यहां पर ठंड हम लोगों को महसूस नहीं हो रहा है हम लोग दर्शन पूजन कर रहे हैं.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें