रामनवमी पर आ रहे अयोध्या, अपने साथ जरूर रखें ये चीज, मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों से की ये अपील
Last Updated:
श्रद्धालुओं को गर्मी में किसी प्रकार कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने भी अयोध्या आने वाले भक्तों से एक बड़ी अपील की है. दरअसल रामनवमी के मौके पर अयोध्या के हजारों मठ मंदिरों में प्रभु राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है .जिसके मौके पर देश दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं. गर्मी भी अपने चरम पर है ऐसी स्थिति में मठ मंदिरों में दर्शन मार्गो में जहां छाजन की व्यवस्था की जा रही है.
अयोध्या: अयोध्या के हजारों मठ मंदिरों में प्रभु राम के जन्म उत्सव का उत्साह देखने को मिल रहा है. 27 मार्च को रामनवमी का पर्व है. रामनवमी के पर्व को लेकर पूरी नगरी में श्रद्धा अपने शबाब पर है मठ मंदिरों में प्रभु राम की बधाइयां गई जा रही है. राम मंदिर में भी रामनवमी को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. 27 मार्च दोपहर ठीक 12:00 राम मंदिर परिसर में प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इस दौरान 4 मिनट के लिए भगवान सूर्य भी प्रभु राम का दर्शन करेंगे. यानी कि प्रभु राम के माथे पर 4 मिनट तक रामनवमी के मौके पर सूर्य तिलक किया जाएगा. इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु भी रामनगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं.
धूमधाम से मनाई जाएगी रामनवमी पर
श्रद्धालुओं को गर्मी में किसी प्रकार कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने भी अयोध्या आने वाले भक्तों से एक बड़ी अपील की है. दरअसल रामनवमी के मौके पर अयोध्या के हजारों मठ मंदिरों में प्रभु राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है .जिसके मौके पर देश दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं. गर्मी भी अपने चरम पर है ऐसी स्थिति में मठ मंदिरों में दर्शन मार्गो में जहां छाजन की व्यवस्था की जा रही है. वही राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी अयोध्या आने वाले भक्तों से बड़ी अपील कर दी है.
साथ में पानी की बोतल लाने की अपील
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामनवमी के मौके पर अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और प्रतिवर्ष बालक राम के माथे पर भगवान सूर्य तिलक करते हैं इस बार भी रामनवमी 27 मार्च को है. 27 मार्च को दोपहर 12:00 बजे 4 मिनट तक भगवान सूर्य प्रभु राम के माथे पर सूर्य तिलक करेंगे ऐसी स्थिति में अयोध्या आने वाले भक्तों से निवेदन है रामनवमी के मौके पर अगर भक्त राम मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं. उन्हें जगह-जगह ट्रस्ट द्वारा पानी दिया जाएगा ओआरएस का घोल दिया जाएगा दर्शन पूजन के दौरान राम भक्तों को किसी प्रकार धूप न लगे इसको लेकर छाजन की भी व्यवस्था की गई है. अयोध्या आने वाले नाम भक्तों से यही अपील है कि रामनवमी के मौके पर वहां अपने साथ पानी का बोतल लेकर आए पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु अपने साथ सतुआ लेकर आए.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें