राममंदिर ध्वजारोहण: अमिताभ बच्चन, अक्षय से लेकर सचिन तक को भेजा गया न्योता

0
राममंदिर ध्वजारोहण: अमिताभ बच्चन, अक्षय से लेकर सचिन तक को भेजा गया न्योता


Last Updated:

Ayodhya News: 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के पहले ध्वजारोहण समारोह में पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर सहित कई हस्तियां शामिल होंगी. 60-80 चार्टर्ड प्लेन उतरेंगे. 3000 से अधिक मेहमान और 7500 स्थानीय लोग शामिल होंगे.

Ayodhya News; राम मंदिर ध्वजारोहण

अयोध्या. रामनगरी अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर के पहले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे. फिल्म और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां- अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सचिन तेंदुलकर सहित अन्य दिग्गज भी समारोह में शिरकत करेंगी.

सूत्रों के मुताबिक, समारोह में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 3000 से अधिक मेहमानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा अयोध्या जनपद से ही साढ़े सात हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे. राम मंदिर परिसर में इन सभी के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं. कई जिलों को मिलाकर ब्लॉक तैयार किए गए हैं ताकि व्यवस्था सुचारु रहे. स्वयंसेवक मेहमानों को उनके निर्धारित ब्लॉक तक पहुंचाने में मदद करेंगे.
मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए निमंत्रण पत्र के साथ प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी.

80 चार्टर्ड प्लेन उतरेंगे

वीवीआईपी मेहमानों के आने-जाने के लिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी इंतजाम किए जा रहे हैं. करीब 60 से 80 चार्टर्ड प्लेन यहां उतरेंगे. एयरपोर्ट पर अतिरिक्त पार्किंग और लैंडिंग की पूरी व्यवस्था की जा रही है. सुरक्षा के लिहाज से 100 से अधिक सीआईएसएफ के अतिरिक्त जवान तैनात किए जा रहे हैं. राम मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन मिलकर इस भव्य आयोजन को यादगार बनाने में जुटा है. ध्वजारोहण के साथ ही रामलला के नवीन मंदिर में पहली बार भव्य रूप से ध्वज फहराया जाएगा, जो देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है.

अयोध्या फिर बनेगी आस्था का केंद्र

25 नवंबर का यह समारोह राम मंदिर निर्माण के बाद पहला बड़ा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन होगा, जिसमें देश के कोने-कोने से लोग जुड़ेंगे. अयोध्या एक बार फिर आस्था और उत्साह का केंद्र बनने जा रही है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

राममंदिर ध्वजारोहण: अमिताभ बच्चन, अक्षय से लेकर सचिन तक को भेजा गया न्योता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *