राम मंदिर के निमंत्रण पत्र की तस्वीर आई सामने, इस नियम का करना होगा पालन, जानें

0
राम मंदिर के निमंत्रण पत्र की तस्वीर आई सामने, इस नियम का करना होगा पालन, जानें


Last Updated:

Ayodhya News: अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है. 25 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर निर्माण पूरा होने का संदेश पूरे विश्व को देंगे.ऐसी स्थिति में अयोध्या के लिए 25 नवंबर का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.

अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है. 25 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर निर्माण पूरा होने का संदेश पूरे विश्व को देंगे.ऐसी स्थिति में अयोध्या के लिए 25 नवंबर का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. इस दिन विवाह पंचमी के साथ-साथ हनुमान जी का दिन मंगलवार भी है. ऐसे शुभ योग में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वज की स्थापना होने जा रही है. जिसका निमंत्रण पत्र भी अब अयोध्या के साधु संतों को दिया जा रहा है और उस निमंत्रण पत्र में कुछ नियम भी बताए गए हैं. एक गुप्त कोड भी अंकित किया गया है.

निमंत्रण पत्र के अनुसार 25 नवंबर के दिन सभी अतिथियों को रामपट की बिरला धर्मशाला के सामने रामानंद द्वारा से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा. प्रातः 8:00 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा जो 10:00 तक चलेगा 10:00 बजे प्रवेश द्वार बंद हो जाएगा. अतिथियों से निमंत्रण पत्र के माध्यम से निवेदन किया.  वह अपना मोबाइल फोन और निमंत्रण पत्र के साथ आधार कार्ड जरूर लेकर आए . अयोध्या में सबसे पहले सबसे पुरानी छावनी तपस्वी जी की छावनी में निमंत्रण पत्र जगतगुरु परमहंस महाराज को मिला. जिसके बाद परमहंस महाराज ने उत्साह व्यक्त करते हुए ट्रस्ट का आभार जगाया है.

हाथों धर्म ध्वज की होगी स्थापना
परमहंस आचार्य ने कहा कि यह अवसर केवल धार्मिक नहीं है. बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक होगा. उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उन्हें ध्वजारोहण कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ है. इसे अपने जीवन का अत्यंत सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युग पुरुष हैं. जिन्होंने सनातन संस्कृति का गौरव विश्वभर में स्थापित किया है. आज पूरी दुनिया यह मान रही है कि शांति का मार्ग केवल सनातन धर्म से ही संभव है. श्री मोदी जी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया. प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई और अब उनके ही हाथों धर्म ध्वज की स्थापना होगी. अयोध्या में यह आयोजन न केवल श्रद्धा का प्रतीक होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेगा. 25 नवंबर को आयोजित होने वाले इस पवित्र समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उपस्थित रहेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

राम मंदिर के निमंत्रण पत्र की तस्वीर आई सामने, इस नियम का करना होगा पालन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों