राम मंदिर के 1 साल पूरे होने पर अयोध्या पहुंचे लोग, सुबह 3 बजे से मंगल आरती के लिए दिखी भीड़
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Ram Mandir Ayodhya Anniversary 2025: अयोध्या में बने राम मंदिर को 1 साल पूरे हो गए हैं. कुछ दिन पहले 11 जनवरी को हिंदी कैलेंडर के हिसाब से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के 1 साल पूरे हुए हैं. अब 22 जनवरी को…
सुंदरकांड का पाठ करती श्रद्धालु
अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का आज 1 वर्ष पूरा हो गया है. यह समय अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार है. हालांकि, राम मंदिर ट्रस्ट ने हिंदी कैलेंडर के अनुसार 11 जनवरी को तीन दिवसीय आयोजन के साथ रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक उत्सव मना लिया है. इसके बाद भी एक बार फिर अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 22 जनवरी को लेकर उत्साह दिख रहा है. दूर- दूर से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु भगवान की आरती से लेकर भगवान के दर्शन पूजन के दौर में शामिल हैं.
कड़ाके की ठंड के बावजूद आस्था ठंड पर भारी दिख रही है. रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है. 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य महल में विराजमान हुए थे. रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक उत्सव अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज पड़ रहा है जिसे लेकर स्थानीय लोगों को या फिर श्रद्धालु सभी में उत्साह दिख रहा है.
22 तारीख की तिथि को लेकर दूर-दराज से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा क्योंकि 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य महल में विराजमान हुए थे. आज भगवान के प्राण प्रतिष्ठा का अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 वर्ष पूरा हो रहा है ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं. रामनगरी को 6 जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है. जोन का प्रभारी राजपत्रित अधिकारी को नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही सेक्टर में सीओ लेवल के अधिकारियों को तैनाती दी गई है. श्रद्धालुओं का दर्शन और यातायात दुरुस्त रहे इसके लिए सुरक्षा सहित हर तरह के व्यापाक इंतजाम किए जा रहे हैं.
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा की तारीख को लेकर लोगों में उत्साह है. दूर-दराज से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. सुबह 3:00 से ही भगवान की मंगला आरती में शामिल होने के लिए लोग लाइन में लगे दिखे. सुबह से ही दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया. श्रद्धा के साथ भगवान के मंदिर में लोग दर्शन कर भावुक और श्रद्धा से भाव विभोर दिखे. राजस्थान से अयोध्या पहुंची श्रद्धालुओं की टोली भी अयोध्या आ कर भाव विभोर हुई. रामलला के दर्शन मार्ग पर सुंदरकांड का पाठ करते हुए श्रद्धालु प्रभु राम के दरबार पहुंचे. अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने अयोध्या की व्यवस्थाओं की भी सरहाना की.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
January 22, 2025, 19:37 IST