राशन कार्ड नहीं? कोई बात नहीं! अब बनाइए ‘फैमिली आईडी’ और पाएं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

0
राशन कार्ड नहीं? कोई बात नहीं! अब बनाइए ‘फैमिली आईडी’ और पाएं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ, बस पूरी करनी होगी ये शर्त


Last Updated:

UP Ration Card Update: उत्तर प्रदेश सरकार अब ऐसे परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है, जो अब तक राशन कार्ड से वंचित रहे हैं. इसके लिए राज्य में “फैमिली आईडी” यानी एक परिवार, एक पहचान योजना चलाई जा रही है, ताकि हर परिवार की सही जानकारी सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज हो सके और किसी को भी सरकारी योजनाओं से बाहर न रहना पड़े.

बस्ती: अगर आपके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. उत्तर प्रदेश सरकार अब हर ऐसे परिवार की पहचान करने जा रही है जो किसी न किसी कारण से सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए हैं. इसके लिए सरकार ने “फैमिली आईडी (एक परिवार, एक पहचान)” योजना भी शुरू की है. इस कार्ड की मदद से हर परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा.

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फैमिली आईडी कार्ड पूरी तरह फ्री बनवाया जा सकता है. ग्रामीण इलाकों में इस काम की जिम्मेदारी BDO को दी गई है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में SDM को नोडल अधिकारी बनाया गया है.

आधार भी लिंक होना जरूरी
वहीं, अगर किसी व्यक्ति का आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर अब सक्रिय नहीं है या खो गया है, तो उसे भी आसानी से अपडेट कराया जा सकता है. इसके लिए नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) या पोस्टमैन के माध्यम से सिर्फ 50 रुपये शुल्क देकर नया नंबर जोड़ा जा सकता है.

पात्र लोगों को मिलेगा फायदा
लोगों में यह दुविधा है कि फैमिली आईडी बनने के बाद राशन कार्ड नहीं बनेगा, लेकिन यह पूरी तरह गलत है. शासन ने इस पर स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि यदि कोई परिवार राशन कार्ड का पात्र है, तो फैमिली आईडी बनने के बाद भी उसका राशन कार्ड जरूर बनाया जाएगा.

उन्होंने अपील की कि जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, वे जल्द से जल्द अपनी फैमिली आईडी बनवा लें. इससे उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा और भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी.

यह कार्ड सहज जन सेवा केंद्र, पंचायत सहायकों या स्वयं ऑनलाइन माध्यम से भी बनवाया जा सकता है. यानी इसके लिए लोगों को किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है.

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

UP में फैमिली ID बनी हो तो तब भी बनेगा राशन कार्ड, बस पूरी करनी होगी ये शर्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *