राहुल गांधी लाइव: सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए कांग्रेस नेता, मानहानि केस में दर्ज कराएंगे बयान, जानें सबकुछ

0
राहुल गांधी लाइव: सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए कांग्रेस नेता, मानहानि केस में दर्ज कराएंगे बयान, जानें सबकुछ


Last Updated:

Rahul Gandhi News Live Updates: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए. यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है. राहुल गांधी कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराएंगे. इस मामले से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 18 की इस लाइव कॉपी से…

Zoom

राहुल गांधी. फाइल फोटो.

सुल्तानपुर: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी सुल्तानपुर जिला न्यायालय के लिए रवाना हो गए. आइए जानते हैं पल-पल के अपडेट्स.

हमारे लिए सम्मान की बात: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि झूठे केस झेलना अब हमारी अदत हो गई है. राहुल पर केस हमारे लिए सम्मान का बैच है कि हम सही रास्ते पर हैं. तभी हम पर आक्रमण हो रहा है.

‘सुल्तानपुर अदालत जाना है’

पार्टी नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी के सुबह करीब 10:50 बजे सिविल कोर्ट पहुंचना था. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें सुल्तानपुर अदालत जाना है. आज तारीख है और वे खुद अदालत में पेश होंगे. उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं समेत कई लोग आ रहे हैं और उनसे मिलेंगे.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों