रितेश देशमुख से लेकर विवेक ओबेरॉय तक… ‘मस्ती 4’ की स्टारकास्ट ने नोएडा में बिखेरा जलवा, फिल्म का किया प्रमोशन

0
रितेश देशमुख से लेकर विवेक ओबेरॉय तक… ‘मस्ती 4’ की स्टारकास्ट ने नोएडा में बिखेरा जलवा, फिल्म का किया प्रमोशन


नोएडा: फिल्म सिटी प्रोजेक्ट अभी बन भी नहीं पाया है, उससे पहले ही यहां शूटिंग और प्रमोशन का सिलसिला तेज हो चुका है. कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग यहां हुई है और फिल्मी सितारों की आवाजाही बढ़ रही है. इसी कड़ी में कॉमेडी फ्रैंचाइज की सबसे चर्चित अगली कड़ी ‘मस्ती 4’ की स्टारकास्ट 21 नवंबर को रिलीज से पहले प्रमोशन के लिए नोएडा पहुंची. फिल्म का प्रमोशन पहले गलगोटिया यूनिवर्सिटी और फिर नोएडा सेक्टर 129 स्थित गुलशन मॉल में हुआ. यहां एक्ट्रेस रूही सिंह ने नोएडा प्रदूषण को लेकर यहां के निवासियों को नसीहत दी.

सभी स्टार ने बोला अपना अपना डायलॉग

फिल्म प्रमोशन के दौरान रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदसानी, एलनाज नोरौजी, रूही सिंह और श्रेया शर्मा ने स्टेज पर आते ही धमाल कर दिया. मीडिया से बातचीत में कलाकारों ने कहा कि मस्ती 4 पिछली तीनों फिल्मों से कहीं ज्यादा मनोरंजन और हंसी का पैकेज लेकर आ रही है.

रितेश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बार की मस्ती थोड़ी ज्यादा, थोड़ी तगड़ी और पूरी तरह फैमिली एंटरटेनमेंट बनने वाली है. प्रचार कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और युवाओं ने स्टारकास्ट के साथ सेल्फी लेकर इस माहौल को और भी रोमांचक बना दिया. सभी स्टार कास्ट ने अपना-अपना डायलॉग बोलकर दर्शकों का दिल जीत लिया.

इस अभिनेत्री ने प्रदूषण पर दी नसीहत

इवेंट में मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री रूही सिंह ने नोएडा-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर अपनी राय नोएडा वासियों को देते हुए कहा कि हम सुन रहे थे कि नोएडा का प्रदूषण बहुत ज्यादा है, लेकिन मुझे इतना महसूस नहीं हुआ. फिर भी सभी लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं, अपनी गाड़ियों का ध्यान रखें, ताकि प्रदूषण नियंत्रित रह सके. उन्होंने बताया कि प्रदूषण के बारे में सुन-सुनकर मुझे डर लग रहा था, लेकिन ऐसा यहां नहीं है. हमें हमारे शहर और देश का ध्यान रखते हुए प्रदूषण पेड़ ज्यादा लगाना चाहिए.

ग्रैंड मीट एंड ग्रीट का आयोजन

इसी बीच कलर्स क्वीन कॉस्मेटिक्स ने ‘मस्ती 4’ की टीम के साथ एक विशेष ग्रैंड मीट एंड ग्रीट का आयोजन भी किया, जिसमें फैन्स, डिजिटल क्रिएटर्स और कलाकार एक साथ मस्ती के मूड में नजर आए. कार्यक्रम में मेकअप क्विज, रैपिड फायर, क्रिएटर इंटरैक्शन और खास ‘कलर्स क्वीन’ फोटो बूथ ने माहौल को और रंगीन बना दिया. विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, एलनाज नोरौजी, रूही सिंह और श्रेया शर्मा ने लकी विनर्स से बात की और उनके साथ सेल्फी ली.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *