रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2025: सौर पैनलों की सफाई अब करेगा रोबोट, हाथ लगाने की जरूरत नहीं, स्मार्ट तकनीक से बढ़ेगी ऊर्जा क्षमता, घटेगा खर्च

0
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2025: सौर पैनलों की सफाई अब करेगा रोबोट, हाथ लगाने की जरूरत नहीं, स्मार्ट तकनीक से बढ़ेगी ऊर्जा क्षमता, घटेगा खर्च


Last Updated:

Renewable Energy India Expo 2025: केपी ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2025 में अपनी नई तकनीक SR-Shuttle Link का शुभारंभ किया. यह स्मार्ट रोबोटिक सिस्टम सौर पैनलों की पूरी तरह ऑटोमेटेड सफाई करेगा, ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएगा और रखरखाव लागत घटाएगा. 800 मीटर तक सफाई करने में सक्षम यह रोबोट खुद चार्ज होता है और मेंटेनेंस-फ्री है.

ग्रेटर नोएडा: देश में स्वच्छ ऊर्जा को नई रफ्तार देने के लिए केपी ग्रुप ने तकनीकी नवाचार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2025 में अपनी नवीनतम खोज SR-Shuttle Link का शुभारंभ किया. यह अत्याधुनिक तकनीक सौर पैनलों की सफाई को पूरी तरह स्वचालित और स्मार्ट बना देगी. ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चले एक्सपो में केपी ग्रुप की यह तकनीक हॉल नंबर 8, स्टॉल नंबर R1530 पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी.

बिना हाथ लगाए सफाई, बढ़ेगी ऊर्जा क्षमता
SR-Shuttle Link एक ऑटोमेटेड रेल सिस्टम है जो सौर पैनलों की पंक्तियों के बीच रोबोटिक क्लीनर को स्थानांतरित करता है. यह सिस्टम बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के पैनलों की उच्च दक्षता वाली सफाई करता है. इसमें इंटेलिजेंट ट्रैकिंग, सेल्फ-चार्जिंग डॉक और पोजिशन सेंसर जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं, जो इसे निरंतर और स्वायत्त रूप से काम करने में सक्षम बनाती हैं. कंपनी का दावा है कि यह प्रणाली ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि, रखरखाव लागत में कमी और सतत संचालन सुनिश्चित करती है.

भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन में बड़ा योगदान
केपी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. फारूक जी. पटेल ने कहा, ‘जैसे-जैसे भारत नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है, SR-Shuttle Link जैसी तकनीकें सौर परियोजनाओं को अधिक कुशल और टिकाऊ बनाएंगी. यह नवाचार सौर ऊर्जा उत्पादकों को कम लागत पर अधिक ऊर्जा उत्पादन में मदद करेगा और स्वच्छ भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा.’

800 मीटर तक की सफाई, खुद चार्ज होने की क्षमता
कंपनी के मुताबिक, SR-Shuttle Link में लगा SR2000 रोबोट एक बार में 5–6 पंक्तियों (लगभग 700–800 मीटर) तक सफाई करने में सक्षम है. इसमें ऑटो-अडॉप्टिव हाइट-टिल्ट सिस्टम है, जिससे यह अलग-अलग ट्रैकर संरचनाओं के साथ आसानी से काम कर सकता है. सबसे खास बात यह है कि यह प्रणाली खुद चार्ज होकर ऊर्जा-स्वतंत्र तरीके से चलती है और मेंटेनेंस-फ्री है.

ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया पर भी जोर
केपी ग्रुप केवल सौर ऊर्जा तक सीमित नहीं है. कंपनी अब ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, ऊर्जा भंडारण प्रणाली (Energy Storage Systems) और फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स जैसे क्षेत्रों में भी निवेश कर रही है. KPI Green Hydrogen & Ammonia के माध्यम से समूह स्वच्छ ऊर्जा आधारित उत्पादन इकाई विकसित कर रहा है, ताकि भारत के नेट-जीरो लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान दिया जा सके.

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2025: सौर पैनलों की सफाई अब करेगा रोबोट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *