रेलवे में 22000 नौकरियां, प्रयागराज, हाजीपुर, गोरखपुर, दिल्‍ली जोन में कितने पद?

0
रेलवे में 22000 नौकरियां, प्रयागराज, हाजीपुर, गोरखपुर, दिल्‍ली जोन में कितने पद?


RRB Group D Vacancy 2026: रेलवे ग्रुप डी की इस भर्ती में कुल 21,997 पद हैं और देश के अलग-अलग रेलवे जोन में वैकेंसी बांटी गई हैं. लाखों युवा इसी बात की तलाश में हैं कि अपने राज्य या शहर के नजदीकी जोन में कितने पद निकले हैं. सबसे ज्यादा वैकेंसी नॉर्दर्न रेलवे नई दिल्ली में हैं,लेकिन प्रयागराज, हाजीपुर, गोरखपुर, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े जोन में भी अच्छी संख्या में पद हैं. आइए जोन-वाइज पूरी डिटेल देखते हैं कितने कुल पद हैं और कैटेगरी के हिसाब से ब्रेकडाउन क्या है?

नॉर्दर्न रेलवे (नई दिल्ली):सबसे ज्यादा पद यहां?

नई दिल्ली और चंडीगढ़ क्षेत्र को कवर करने वाला नॉर्दर्न रेलवे इस भर्ती में टॉप पर है. और आवेदन की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 तक है. फीस भरने की आखिरी तारीख अब 11 मार्च 2026 है. यहां कुल 3,537 पद निकले हैं. कैटेगरी के हिसाब से ब्रेकडाउन इस प्रकार है:
अनारक्षित (UR): 1,437 पद
अनुसूचित जाति (SC):530 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 266 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 956 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 348 पद

वेस्टर्न रेलवे (मुंबई): दूसरे नंबर पर
मुंबई आधारित वेस्टर्न रेलवे में कुल 3,148 पद हैं. कैटेगरी वाइज:
UR – 1,160 पद
SC – 407 पद
ST – 178 पद
OBC – 698 पद
EWS – 288 पद

सेंट्रल रेलवे (मुंबई): तीसरे स्थान पर
मुंबई का दूसरा बड़ा जोन सेंट्रल रेलवे है जहां कुल 2,012 पद हैं.
UR – 914 पद
SC – 318 पद
ST – 171 पद
OBC – 407 पद
EWS – 202 पद

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी)
पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करने वाले इस जोन में कुल 1,776 पद हैं. कैटेगरी के अनुसार:
UR – 718 पद
SC – 266 पद
ST – 133 पद
OBC – 480 पद
EWS – 179 पद

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (बिलासपुर)
छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों के लिए कुल 1,199 पद हैं.
UR – 516 पद
SC – 184 पद
ST – 76 पद
OBC – 281 पद
EWS – 142 पद

नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (गोरखपुर):उत्तर प्रदेश का प्रमुख जोन
गोरखपुर जोन में कुल 1,196 पद हैं. कैटेगरी वाइज:
UR – 537 पद
SC – 178 पद
ST – 109 पद
OBC – 271 पद
EWS – 101 पद

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज/इलाहाबाद)
प्रयागराज आधारित इस जोन में कुल 1,183 पद हैं.
UR – 570 पद
SC – 156 पद
ST – 89 पद
OBC – 271 पद
EWS – 97 पद

ईस्टर्न रेलवे/मेट्रो कोलकाता
कोलकाता जोन में कुल 1,180 पद हैं. कैटेगरी के अनुसार:
UR – 468 पद
SC – 157 पद
ST – 129 पद
OBC – 297 पद
EWS – 129 पद

वेस्ट सेंट्रल रेलवे (जबलपुर)
जबलपुर जोन में कुल 1,147 पद हैं. ब्रेकडाउन:
UR – 581 पद
SC – 174 पद
ST – 89 पद
OBC – 157 पद
EWS – 145 पद

सदर्न रेलवे (चेन्नई)
चेन्नई जोन में कुल 1,036 पद हैं. कैटेगरी वाइज:
UR – 430 पद
SC – 155 पद
ST – 96 पद
OBC – 247 पद
EWS – 108 पद

साउथ सेंट्रल रेलवे (सिकंदराबाद)
सिकंदराबाद जोन में कुल 1,016 पद हैं. ब्रेकडाउन:
UR – 376 पद
SC – 151 पद
ST – 130 पद
OBC – 258 पद
EWS – 101 पद

ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर)
हाजीपुर जोन में कुल 976 पद हैं. कैटेगरी के अनुसार:
UR – 405 पद
SC – 148 पद
ST – 59 पद
OBC – 266 पद
EWS – 98 पद

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (जयपुर)
जयपुर जोन में कुल 974 पद हैं. ब्रेकडाउन:
UR – 483 पद
SC – 152 पद
ST – 48 पद
OBC – 188 पद
EWS – 104 पद

साउथ ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता)
कोलकाता का दूसरा जोन साउथ ईस्टर्न में कुल 955 पद हैं. कैटेगरी वाइज:
UR – 364 पद
SC – 158 पद
ST – 84 पद
OBC – 245 पद
EWS – 104 पद

ये पूरी लिस्ट दिखाती है कि देश के अलग-अलग इलाकों में वैकेंसी बांटी गई हैं. उत्तर प्रदेश के लिए प्रयागराज और गोरखपुर जोन में अच्छी संख्या में पद हैं, जबकि दिल्ली के लिए नॉर्दर्न जोन सबसे बड़ा है. हाजीपुर जोन बिहार के लिए महत्वपूर्ण है. अगर आपका राज्य या शहर इनमें से किसी जोन में आता है तो जल्द से जल्द www.rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *