लंबी वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए आजमगढ़ से नई सुपरफास्ट मुंबई स्पेशल ट्रेन का संचालन

0
लंबी वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए आजमगढ़ से नई सुपरफास्ट मुंबई स्पेशल ट्रेन का संचालन


Last Updated:

त्योहारों के मौसम में आजमगढ़ से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी. रेलवे प्रशासन ने होली और अन्य त्योहारों पर घर लौटने वाले लोगों की सुविधा के लिए नई सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनस तक का सफर तय करेगी और प्रमुख शहरों से होते हुए यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी.

Zoom

आजमगढ़

आजमगढ़. रेलवे की तरफ से आगामी त्योहारों को देखते हुए लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से आजमगढ़ वासियों को एक नई सौगात दी जा रही है. आजमगढ़ जनपद से मुंबई की यात्रा करने वाले लोगों के लिए अब रेलवे की तरफ से एक नई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी जो जनपद से बांद्रा टर्मिनस के बीच एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन होगी. यह ट्रेन दो फेरो में चलेगी जिसे होली एवं अन्य त्योहारों पर घर आए हुए और वापस जाने वाले लोगों को नई सुविधा मिल सके.

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही ट्रेनों की कंफर्म टिकट मिल पाना बेहद कठिन हो जाता है, यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए लंबी वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से यह कदम उठाया गया है. रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनस मुंबई के बीच 051830/051840 आजमगढ़ बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट होली स्पेशल गाड़ी का संचालन किया जाएगा, यह ट्रेन उन लोगों के लिए विशेष सुविधाजनक होगी जो आजमगढ़ से मुंबई गुजरात या इसके बीच में पढ़ने वाले अन्य शहरों की यात्रा कर रहे होंगे.

इन रूटों से होकर गुजरेगी ट्रेन
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 05183, 7 मार्च और 14 मार्च को रात 11:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 08:10 बजे यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी, वही वापसी में यह ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस से 9 मार्च और 16 मार्च को सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और अपने निर्धारित रूट से होते हुए आजमगढ़ पहुंचेगी. बता दें कि यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई महत्वपूर्ण जगह को कवर करेगी. आजमगढ़ से निकलने के बाद यह ट्रेन मोहम्मदाबाद, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, सूरत और बोरीवली होते हुए बांद्रा टर्मिनल तक का सफर तय करेगी.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *