लखनऊ एयरपोर्ट पर कंबोडियाई महिला के पास से मिला सैटेलाइट फोन, मच गया हड़कंप

0
लखनऊ एयरपोर्ट पर कंबोडियाई महिला के पास से मिला सैटेलाइट फोन, मच गया हड़कंप


Last Updated:

UP News: लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक कंबोडियाई महिला यात्री के पास से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया है. महिला लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से यात्रा करने वाली थी.

सैटेलाइट फोन बरामद.

लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की. यहां एक कंबोडियाई महिला यात्री के पास से प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद किया. महिला लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से यात्रा करने वाली थी. संदिग्ध डिवाइस मिलने के बाद महिला को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया.

जानकारी के अनुसार, कंबोडिया की रहने वाली महिला यात्री रोथा क्रूथ अपने पति के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1618 से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी. रात करीब 8 बजे नियमित सुरक्षा जांच के दौरान CISF कर्मियों को महिला के होल्ड बैगेज से एक मोटोरोला सैटेलाइट फोन मिला. जांच में पुष्टि हुई कि यह सैटेलाइट फोन भारत में प्रतिबंधित श्रेणी में आता है.

सैटेलाइट फोन मिलने के बाद CISF ने तुरंत महिला को रोक लिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. बरामद सैटेलाइट फोन को कब्जे में ले लिया गया है.

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि दंपती कंबोडिया से उत्तर प्रदेश के बौद्ध तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर आए थे. हालांकि, सैटेलाइट फोन कहां से आया, क्या इसे कंबोडिया से लाया गया था या भारत में कहीं से हासिल किया गया, इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी है कि सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल किसी संवेदनशील या गैरकानूनी गतिविधि के लिए तो नहीं किया जाना था.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

लखनऊ एयरपोर्ट पर कंबोडियाई महिला के पास से मिला सैटेलाइट फोन, मच गया हड़कंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों