लखनऊ के इकाना में IPL का रोमांच, एलएसजी और गुजरात टाइटंस मैच से पहले ट्रैफिक डायवर्जन लागू
Last Updated:
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दर्शकों की एंट्री 3 घंटे पहले ही शुरू कर दी जाएगी। मुकाबले को देखते हुए शहीद पथ और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है
लखनऊ
लखनऊ: क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस के बीच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. मुकाबले को लेकर लखनऊ शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
ट्रैफिक डायवर्जन लागू
मैच के मद्देनजर शहीद पथ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. हालांकि, शहीद पथ पर कार और दोपहिया वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है, ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो.
करीब 3 घंटे पहले शुरू हो जाएगी स्टेडियम में एंट्री
खास बात ये है कि स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री मैच शुरू होने से करीब 3 घंटे पहले ही शुरू कर दी जाएगी, ताकि भीड़ को व्यवस्थित तरीके से अंदर भेजा जा सके.
पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
तो वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. किसी भी तरह की ट्रैफिक इमरजेंसी या जानकारी के लिए लोग 9454405155 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें