लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे IPL 2025 के मैच, इतना हो सकता है टिकट का दाम
Last Updated:
IPL 2025 match tickets price: क्रिकेट प्रेमी एक बार स्टेडियम में लाइव मैच जरूर देखने की इच्छा रखते हैं. सीमित स्टेडियम होने के कारण पहले लोगों को….
IPL Tickets
लखनऊ: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज हो चुका है. ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इस बार आईपीएल के सात मैच होने हैं. यह मैच 1, 4, 12, 14, 22 अप्रैल के साथ 9 और 18 मई को होने हैं. इसे लेकर लखनऊवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. 1 अप्रैल 2025 को इकाना स्टेडियम में पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. इसके साथ ही यहां आखिरी मैच 18 मई को खेला जाएगा. आईपीएल 2025 को लेकर इकाना स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए यहां पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके साथ ही यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी रहेंगे.
क्या रहेंगे टिकटों के दाम
लखनऊ में आईपीएल को लेकर लोगों में काफी दीवानगी देखी जा रही है. ऐसे में संभावित मैच के एक हफ्ते पहले ही सारे टिकट बुक हो जाते हैं या यूं कहें कि हाउसफुल हो जाता है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले मैचों के टिकटों के दाम 700 रुपये से शुरू होकर 20,000 रुपये तक रहने वाले हैं. इसमें आपको सामान्य सीटों के लिए 700 रुपये और प्रीमियर सीटों के लिए 4,000 रुपए तक देने पड़ सकते हैं. यहीं आपको बताते चलें कि वीवीआईपी टिकटों के लिए यहां पर आपको बीस हजार से पचास हजार रुपए तक भुगतान करने पड़ सकते हैं.
बुक माय शो पर होगी टिकटों की बुकिंग
यदि आप भी लखनऊ में हो रहे आईपीएल का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो इन मैचों के टिकट ऑनलाइन मिलेंगे. इसके लिए आप बुक माय शो पर विजिट कर अपनी सीट बुक करा सकते हैं. आपको बताते चलें कि आईपीएल के मैच वाले दिन आपको यहां के मेट्रो स्टेशन पर भी टिकट खरीदने की व्यवस्था मिलेगी. इसके साथ ही आपको स्टेडियम की टिकट खिड़की से भी टिकट प्राप्त हो सकते हैं.