लखनऊ-बहराइच महज सवा घंटे में! 7000 करोड़ से बनेगा 101 किमी लंबा हाईवे

0
लखनऊ-बहराइच महज सवा घंटे में! 7000 करोड़ से बनेगा 101 किमी लंबा हाईवे


Last Updated:

Lucknow-Bahraich Highway: उत्तर प्रदेश को जल्द ही एक और नया हाईवे मिलने जा रहा है. बाराबंकी से बहरीच के बीच 101 किमी लंबा फोरलेन हाईवे बनेगा. जिससे लखनऊ से बहराइच की दूरी महज सवा घंटे में पूरी होगी.

ख़बरें फटाफट

अब लखनऊ से बहराइच के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के यात्रियों और व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी. बाराबंकी से बहराइच तक 101 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक फोरलेन हाईवे बनने जा रहा है. करीब 7000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हाईवे से लखनऊ से बहराइच की दूरी महज डेढ़ घंटे से भी कम समय में पूरी हो जाएगी. वर्तमान में यह दूरी तय करने में 3 से 4 घंटे लग जाते हैं, लेकिन नए हाईवे पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन खर्च और वाहनों का रखरखाव भी कम होगा.

इस फोरलेन हाईवे की कुल लंबाई 101 किलोमीटर (बाराबंकी से बहराइच) होगी और लागत लगभग 7000 करोड़ रुपये आएगा। इस हाईवे पर गाड़ियां 100 किमी/घंटा की रफ़्तार से फर्राटा भर सकेंगी. लखनऊ से बहराइच पहुंचने में करीब 1 घंटा 15 मिनट का समय लगेगा. इस हाईवे पर 35 छोटे-बड़े पुल और 27 अंडरपास होंगे. पूरी तरह ऑटोमेटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और 50 से अधिक हाई-टेक कैमरे लगाए जाएंगे.

आधुनिक तकनीक से होगा लैस

यह हाईवे पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस होगा. ऑटोमेटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के साथ 50 से ज्यादा कैमरे 24×7 निगरानी रखेंगे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सकेगी. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से बाराबंकी, बहराइच सहित पूरे अवध क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल मिलेगा. नेपाल सीमा के नजदीक होने के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.

जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

परियोजना की औपचारिक स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस हाईवे को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. लखनऊ से बहराइच अब सचमुच “फर्राटा भरते” हुए पहुंचा जा सकेगा!

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

लखनऊ-बहराइच महज सवा घंटे में! 7000 करोड़ से बनेगा 101 किमी लंबा हाईवे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *