लव लाइफ में उलझन, करियर में कड़ी टक्कर, जानिए कैसा रहेगा आज का मेष राशिफल

0
लव लाइफ में उलझन, करियर में कड़ी टक्कर, जानिए कैसा रहेगा आज का मेष राशिफल


Last Updated:

Aaj ka Mesh Rashifal 10 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लव और करियर दोनों मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है. रिश्तों में गलतफहमी और बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी जरूरी है. वहीं करियर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और खर्चों पर नियंत्रण रखें. सही निर्णय और शांत व्यवहार से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.

Aaj ka Mesh Rashifal 10 April 2026: आज बसंत ऋतु के वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. नक्षत्र पूर्वाषाढा रहेगा. आज सूर्योदय सुबह 6:01 बजे और सूर्यास्त शाम 6:43 बजे होगा. यदि आप कोई मांगलिक कार्य जैसे जन्मदिन या मुंडन की योजना बना रहे हैं, तो अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक) सबसे उत्तम है. वहीं, राहुकाल सुबह 10:47 से 11:42 तक रहेगा, इस दौरान शुभ कार्यों से बचें. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से परहेज करें.

छठवें भाव में चंद्रमा: रोग, शत्रु और कर्ज से रहें सावधान
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 को बताया कि मेष राशि में चंद्रमा लग्न के छठवें भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में यह भाव रोग, शत्रु, कर्ज और प्रतिस्पर्धा का माना जाता है. इसलिए आपको इन क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतनी होगी. हालांकि, राशि स्वामी मंगल आपको साहस और शक्ति प्रदान करेंगे, जिससे आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे. मेहनत के साथ उनका सामना करते हुए नजर आएंगे. अतिवेग में आकर कोई भी काम करने से बचे, वरना नुकसान तय है.

रिश्तों में खटास और सेहत की चिंता
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य है, लेकिन थकान और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. खान-पान में संतुलन बनाए रखें और अधिक पानी पिएं. मानसिक शांति के लिए सुबह की सैर (लगभग 1 किमी) लाभकारी होगी. रिश्तों की बात करें तो आज पार्टनर या जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है. छोटी-छोटी बातों पर बहस न करें और धैर्य से काम लें. किसी भी पारिवारिक उलझन में घर के बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए ‘रामबाण’ सिद्ध हो सकता है.

आर्थिक स्थिति: निवेश और कर्ज से बचें
आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी डावाडोल रह सकती है. खर्चों में अचानक वृद्धि के योग हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि आज निवेश से जुड़े बड़े फैसले टाल दें और नया कर्ज लेने से बचें. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आपकी नई व्यावसायिक रणनीतियां भविष्य में दीर्घकालिक लाभ दिला सकती हैं.

भगवान हनुमान की शरण में मिलेगा लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 6 और 9 हैं, जबकि भाग्यांक 4 रहेगा. शुभ रंग हरा और लाल है. आज के दिन को सकारात्मक बनाने के लिए भगवान हनुमान जी की पूजा करें. ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का 21 या 108 बार जाप करें. इसके अलावा, सुंदरकांड का पाठ और किसी जरूरतमंद को गुड़ या चने का दान करना आपको मानसिक शांति और कार्यों में सफलता प्रदान करेगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *