लव लाइफ में खटपट या रोमांटिक रहेगा दिन? मेष राशि के आज कई चुनौतियां, जानें

0
लव लाइफ में खटपट या रोमांटिक रहेगा दिन? मेष राशि के आज कई चुनौतियां, जानें


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 17 March 2026 : मेष राशि के जातक आज पैसे लेने और देने में सावधानी बरतें. कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. मेहनत और लग्न से काम करने पर सफलता और कमाई दोनों होगी. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है. तिथि त्रयोदशी, नक्षत्र शतभिषा, पक्ष कृष्ण और योग सिद्धि है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.05 से 12.53 तक रहेगा. अशुभ समय 3.30 से 5 बजे तक होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 17 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा. आय स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी. उधार देने और लेने से बचें. सेहत सामान्य रहेगी. थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम करें. नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. काम बढ़ेगा. उच्चाधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे, जिससे लाभ होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. बहस या आवेग में आकर कुछ भी बोलने से बचें. मिठास और विश्वस बनाए रखें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है. तिथि त्रयोदशी, नक्षत्र शतभिषा, पक्ष कृष्ण और योग सिद्धि है. सूर्योदय 6.29 पर और सूर्यास्त 6.30 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.05 से 12.53 तक रहेगा. अशुभ समय 3.30 से 5 बजे तक होगा. दिशाशूल उत्तर में है. आज चंद्रमा 6वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव रोग, ऋण, शत्रु और प्रतिष्ठा का भाव है. राशि के स्वामी मंगल पद और शोहरत में वृद्धि करेंगे. शक्ति मिलने से कठिन परिस्थितियों में मजबूत नजर आएंगे. आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा. मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलेगी. धैर्य जरूरी है. बातचीत में आवेग से बचें.

इनकी सलाह जरूरी

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत सामान्य रहेगी. थकान महसूस हो सकती है. पेट या पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी होगी. समय पर भोजन व पर्याप्त मात्रा में नींद जरूर लें. इससे आपको आराम मिलेगा. योग और व्यायाम जारी रखें. इससे ऊर्जा मिलती रहेगी. प्यार और रिश्तों में धैर्य व समझदारी जरूरी है. छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है. इनसे बचें. प्रेम संबंधों में मिठास व विश्वास जरूरी है. इसे बनाकर रखें. परिवार में समय बिताएंगे. घर से जुड़े विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से समझाएं. बुजुर्गों की सलाह लाभदायक साबित होगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति 

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. खर्च बढ़ेगा. पैसे लेने और देने में सावधानी बरतें. धनलाभ के योग बन रहे हैं. नौकरी व करियर में कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. मेहनत और लग्न से काम करने पर सफलता और कमाई दोनों होगी. व्यापार में नई रणनीति बना सकते हैं. इससे दीर्घकालीन फायदा होने का अनुमान है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *