लाइट से ब्राइडल ग्लो तक: करवा चौथ 2025 के 6 ग्लैमरस मेकअप आइडियाज, जानें टिप्स
Last Updated:
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर लाइट मेकअप, स्मोकी आईज, क्लासिक ब्राइडल ग्लो, आई कैचिंग लुक, रोजी ग्लो और गोल्डन ड्युई मेकअप लुक से महिलाएं हर मौके के लिए परफेक्ट और नेचुरल ग्लो पा सकती हैं. ये मेकअप स्टाइल न केवल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि हर अवसर के लिए सूट भी करते हैं, चाहे दिन की पूजा हो या शाम की रस्में और फोटोशूट.
जो महिलाएं लाइट मेकअप पसंद करती हैं, उनके लिए यह लुक एकदम परफेक्ट है. आंखों पर हल्का ब्राउन बेस लगाकर उस पर गोल्ड या ब्रॉन्ज़ शिमर डालें, इससे आंखें नेचुरल और ब्राइट दिखेंगी. न्यूड या हल्के गुलाबी लिप कलर के साथ यह लुक पूरे दिन ताज़गी भरा लगेगा.

अगर आप थोड़ी बोल्ड दिखना चाहती हैं, तो स्मोकी आईज़ से बेहतर कुछ नहीं. ब्लैक या डार्क ब्राउन शेड लगाकर काजल से ब्लेंड करें और अपनी आंखों को ड्रामेटिक टच दें. होंठों पर न्यूट्रल लिपस्टिक लगाकर इस लुक को बैलेंस करें, इससे आपकी आंखें और ज़्यादा उभरकर सामने आएंगी.

क्लासिक ब्राइडल ग्लो यह लुक उन महिलाओं के लिए है जो पारंपरिक के साथ रॉयल टच चाहती हैं. फाउंडेशन और हाईलाइटर से बेस को फ्लॉलेस बनाएं, फिर रेड लिपस्टिक और मैचिंग बिंदी से चेहरा चमका दें. नकली पलकें और काजल का सही इस्तेमाल इस लुक को और भी खूबसूरत बनाता है.

आई कैचिंग लुक उन महिलाओं के लिए है जिन्हें मेकअप में सबसे ज्यादा अपनी आंखें उभारना पसंद है. बीबी क्रीम से चेहरे को नेचुरल रखें और लाइनर से परफेक्ट कैट-आई बनाएं. होठों के लिए हल्के गुलाबी या न्यूड टोन चुनें ताकि पूरा ध्यान आपकी खूबसूरत आंखों पर रहे.

रोजी ग्लो लुक में हल्का ब्लश, पिंक टोन आईशैडो और सॉफ्ट लिपस्टिक इस लुक की पहचान हैं. यह मेकअप दिन में पूजा या शाम की रस्मों दोनों के लिए परफेक्ट है. इस लुक की सबसे बड़ी खूबी है कि यह चेहरे को नेचुरल रेडियंस देता है, बिना ज़्यादा मेकअप के.

गोल्डन ड्युई लुक में बेस पर हाइलाइटर का हल्का टच दें ताकि चेहरा हल्का-सा ग्लो करे. आईशैडो में गोल्ड और कॉपर टोन मिलाएं, और होंठों पर ग्लॉसी न्यूड लिपस्टिक लगाएं. यह लुक रात की पूजा या फोटोशूट के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा.