वजन बढ़ने से हैं परेशान, इस खास ड्रिंक्स का करें सेवन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर

0
वजन बढ़ने से हैं परेशान, इस खास ड्रिंक्स का करें सेवन, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर


Last Updated:

Weight loss tips: अदरक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.अधिक मात्रा में सेवन से पेट में जलन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं. किसी भी गंभीर बीमारी या नियमित दवा लेने की स्थिति में चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है. सही मात्रा और संतुलित आहार के साथ अदरक को दिनचर्या में शामिल कर स्वास्थ्य लाभ उठाया जा सकता है.

हमारे घर की रसोई में आसानी से मिलने वाला अदरक केवल स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.आयुर्वेद में अदरक को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है. बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं में अदरक का सेवन काफी राहत देता है.

LOCAL 18

अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होते हैं. वही यदि अदरक को पानी में उबालकर इसका सुबह खाली पेट सेवन किया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए और भी ज्यादा फायदा पहुंचाती है.

LOCAL 18

दरअसल रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी अदरक अहम भूमिका निभाता है. गैस, अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं में अदरक का सेवन लाभकारी माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

भोजन से पहले थोड़ा सा अदरक नमक के साथ लेने से भूख बढ़ती है और खाना आसानी से पचता है.यही वजह है कि कई घरों में अदरक का उपयोग नियमित रूप से किया जाता है.

LOCAL 18

अदरक दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है.यह रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है.इसके अलावा जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या में भी अदरक राहत पहुंचाने का काम करता है.अदरक की चाय या काढ़ा सर्दियों में खासतौर पर लाभकारी माना जाता है.

LOCAL 18

महिलाओं के लिए भी अदरक उपयोगी हो सकता है.मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में अदरक का सेवन आराम दे सकता है.वहीं सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ अदरक लेने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिल सकती है.

LOCAL 18

अदरक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.अधिक मात्रा में सेवन से पेट में जलन या अन्य समस्याएं हो सकती हैं. किसी भी गंभीर बीमारी या नियमित दवा लेने की स्थिति में चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है. सही मात्रा और संतुलित आहार के साथ अदरक को दिनचर्या में शामिल कर स्वास्थ्य लाभ उठाया जा सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों