वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकला जिंदा कारतूस, चारों तरफ मचा हड़कंप, CISF की सतर्कता से टला खतरा

0
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकला जिंदा कारतूस, चारों तरफ मचा हड़कंप, CISF की सतर्कता से टला खतरा


Last Updated:

Varanasi Airport News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक शख्स के बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है.

Zoom

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया है. यह मामला फूलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. ⁠CISF ने यात्री के बैग से कारतूस मिलने के बाद हुए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ (CISF) के जवान नियमित जांच प्रक्रिया के तहत यात्रियों के सामान की स्कैनिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. जब बैग की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल यात्री को हिरासत में ले लिया.

मिर्जापुर का निवासी था आरोपी

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया यात्री मिर्जापुर जनपद का निवासी आनंद कुमार राय बताया जा रहा है. वह एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-1870 से दिल्ली जाने वाला था. सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.

आरोपी ने लाइसेंसी पिस्तौल होने का किया दावा

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की है और कारतूस होने की वजह के बारे में जानकारी ली. प्रारंभिक पूछताछ में आनंद ने बताया कि बरामद कारतूस उसकी लाइसेंसी पिस्तौल का है. हालांकि, पुलिस ने उसके इस दावे की पुष्टि के लिए लाइसेंसी पिस्तौल से संबंधित सभी वैध दस्तावेज और कागजात मंगवाए हैं.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कारतूस सुरक्षा जांच से पहले बैग में कैसे रह गया और क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई है. कागजातों के सत्यापन और जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *