विवाह पंचमी पर पीतांबर धारण करेंगे प्रभु राम, इतने साल से बन रहा था, जानें त्रेता युग से कनेक्शन
Last Updated:
Ram Mandir Dhwajarohan : राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से इसके लिए डिजाइन बताए गए थे, उसी डिजाइन के आधार पर ड्रेस तैयार की गई है. ध्वजारोहण और सीता-राम विवाह महोत्सव के लिए भगवान की पोशाक को दिल्ली में बनाया गया है. वस्त्र में वैष्णव चिन्ह देखने को मिलेंगे.पोशाक में ऊन का भी प्रयोग किया गया है, जो प्रमुख रूप से हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख से हैं.
दक्षिण भारतीय शैली
पीएम मोदी प्रभु राम और माता जानकी की आरती करेंगे. प्रभु राम के विशेष वस्त्र को राम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंप दिया गया है, जिसे डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने तैयार किया है. फैशन डिजायनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि भगवान का वस्त्र पीतांबर है. इसे सोने के धागो से तैयार किया गया है. वस्त्र का पूरा कार्य दक्षिण भारत की शैली पर किया गया है. डिजाइनर मनीष ने बताया कि इस वस्त्र को तैयार करने की प्रक्रिया एक वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई थी.
बहुत पुराना कनेक्शन
विवाह पंचमी की बात करें तो इसे अयोध्यावासी बहुत ही महत्त्वपूर्ण मानते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में इसी दिन राम और सीता का विवाह सम्पन्न हुआ था. यही वजह है कि अयोध्या में इसे उत्सव के रूप में मनाया जाता है और इस उत्सव में हर अयोध्यावासी शामिल होता है. यह भी मान्यता है कि सनातन परंपरा में विवाह के शुभ अवसर पर पीला वस्त्र धारण किया जाता है. यही वजह है कि इस विशेष दिन पर प्रभु राम और माता सीता पीताम्बर धारण करेंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें