वृषभ राशि वालों लव लाइफ में आज प्रपोज से बनेगी बात, बिजनेस में होगा बंपर मुनाफा! जानिए उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज का दिन मुश्किल भरा होगा. आज आप सड़क पर किसी गड्ढे में गिर सकतें है. इसलिए आपको वाहन चलाने में भी थोड़ी सावधानी जरूर रखनी चाहिए.
Aaj ka Vrishabh rashifal 19 February 2026 (आज की वृषभ राशि): ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के भविष्य की गणना की जाती है. आज गुरुवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और सिद्ध योग का खास संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. जहां एक तरफ काम में सफलता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर दिन थोड़ा मुश्किल भरा भी हो सकता है. आज आपको सड़क पर चलते समय बहुत सावधानी रखनी होगी, क्योंकि सड़क पर किसी गड्ढे में गिरने या चोट लगने की आशंका बनी हुई है. इसलिए वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और नियमों का पालन करें. इसके साथ ही आज आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा. आज आप खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं, इसलिए घबराएं नहीं और सकारात्मक सोचें.
बिजनेस में होगा बंपर मुनाफा, नौकरी में मिलेगा सुकून
आर्थिक मामले पर आज वृषभ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. बिजनेस में आज आपको बम्पर मुनाफा होने के योग बन रहे हैं. खासकर वे लोग जो एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट के काम से जुड़े हैं, उन्हें आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. आज का दिन नई बिजनेस डील को फाइनल करने के लिए भी बहुत अच्छा है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए ऑफिस में दिन काफी शांतिपूर्ण रहेगा. आपको अपने काम में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा और आप सुकून के साथ अपना काम पूरा कर पाएंगे. यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
आज प्रपोज करने से बन सकती है बात
आज प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है. यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उनसे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज प्रपोज करने से आपकी बात बन सकती है. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे आज अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं या कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. शादीशुदा लोगों के लिए भी आज का दिन सुखद रहेगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर को छोटा ही सही, लेकिन कोई उपहार जरूर दें. इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी प्यार बढ़ेगा.
आज चढ़ाएं शिवलिंग पर जल
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक एक लोटे जल में हल्दी और अक्षत डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करेंगे तो इससे आपके आर्थिक समस्याएं दूर होंगी.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें