शराब पीने के बाद रोज डायल करता है 112, फिर कहता है- चलो घर छोड़ो..

0
शराब पीने के बाद रोज डायल करता है 112, फिर कहता है- चलो घर छोड़ो..


Last Updated:

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां दुद्धी थाना क्षेत्र में एक शराबी डेली नशे में होने के बाद डायल 112 पर करके पुलिस बुलाता है और फिर उनसे घर छोड़ने की जिद करता है. इस शराबी से परेशान पुलिस ने अब उसे आखिरी चेतावनी दी है.

Zoom

सोनभद्र में शराबी ने डायल 112 के नाक में किया दम

सोनभद्र. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी क्षेत्र में इमरजेंसी सेवा डायल 112 के साथ खिलवाड़ का एक मामला सामने आया है. यहां एक नशे में धुत व्यक्ति रोज डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाता है. इसके बाद पुलिस से घर छोड़ने की जिद करता है. इस नशेबाज की हरकत से पुलिस भी परेशां हो गई है. अब उसे आखिरी चेतावनी दी गई है.

दरअसल, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत काशीराम आवास का निवासी यह व्यक्ति रोजाना नशे की हालत में 112 नंबर पर कॉल करता है और पुलिस से अपने घर छोड़ने की जिद करता रहता है. इस हरकत के कारण पीआरवी टीम के लिए यह व्यक्ति सिरदर्द बन चुका है. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचती है, लेकिन फिर उसे वही पियक्कड़ मिलता है और घर छोड़ने की जिद करता है.

पुलिस ने दी चेतावनी

अब ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने इस व्यक्ति को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी कि डायल 112 सेवा केवल आपात स्थिति, अपराध, दुर्घटना या सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों के लिए है, न कि किसी की निजी सुविधा या मनमानी मांगों के लिए. बेवजह या फर्जी कॉल करने से असली आपात मामलों में देरी हो सकती है, जिसका सीधा असर लोगों की जान-माल की सुरक्षा पर पड़ता है.

कानूनी कार्रवाई की कही बात

पुलिस ने इस व्यक्ति को सख्त लहजे में कहा कि भविष्य में ऐसी अनावश्यक या फर्जी कॉल पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आपात संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह सजग है और ऐसे मामलों में अब कोई ढील नहीं बरती जाएगी.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *