शरीर की कई बीमारियों पर रामबाण है गुड़हल, यहां जानिए इसके चमत्कारी फायदे

0
शरीर की कई बीमारियों पर रामबाण है गुड़हल, यहां जानिए इसके चमत्कारी फायदे


Last Updated:

लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि गुड़हल के फूल में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यही कारण है कि इसे एक प्राकृतिक औषधि के रूप में भी जाना जाता है.

गोंडा: गुड़हल का फूल (जिसे अड़हुल भी कहा जाता है) सिर्फ पूजा-पाठ या घर की सजावट के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में इसका उपयोग कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है. यह पौधा आसानी से घर के गमलों या बगीचे में उगाया जा सकता है और इसकी देखभाल भी ज्यादा मुश्किल नहीं होती.

गुड़हल का फूल

दिल के लिए है फायदेमंद: जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि सबसे पहले अगर दिल की सेहत की बात करें, तो गुड़हल का सेवन बहुत लाभकारी होता है. इसकी चाय पीने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से परेशान रहते हैं, उनके लिए गुड़हल की चाय एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है. यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. गुड़हल की चाय बनाने के लिए उसके फूल का प्रयोग किया जाता है.

गुड़हल का फूल

वजन कम करने में फायदेमंद: गुड़हल का फूल वजन कम करने में भी मददगार माना जाता है. इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में फैट जमा होने से रोकते हैं. अगर आप नियमित रूप से गुड़हल की चाय या इसका काढ़ा पीते हैं, तो यह धीरे-धीरे वजन घटाने में सहायक हो सकता है.
इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मदद करता है. जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज या अपच रहती है, उनके लिए गुड़हल बहुत फायदेमंद है. इसका सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट साफ रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गुड़हल का फूल

त्वचा संबंधी बीमारियों में है लाभकारी: गुड़हल का उपयोग त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं. यह झुर्रियों को कम करता है और चेहरे पर निखार लाता है. कई लोग गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है.

गुड़हल का फूल

बालों के लिए फायदेमंद: बालों की देखभाल में भी गुड़हल का खास महत्व है. पुराने समय से ही इसका इस्तेमाल बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए किया जाता रहा है. गुड़हल के फूल और पत्तों का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं. यह रूसी (डैंड्रफ) को भी कम करने में मदद करता है.

गुड़हल

इम्यूनिटी को बढ़ाता : इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी गुड़हल का बड़ा योगदान है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं. नियमित सेवन से सर्दी-खांसी जैसी सामान्य समस्याओं से बचाव होता है. गुड़हल का सेवन शरीर की गर्मी को कम करने में भी किया जाता है. गर्मियों में इसकी ठंडी तासीर शरीर को राहत देती है. इसका शरबत या चाय पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और थकान दूर होती है.

गुड़हल

कैसे करें उपयोग: गुड़हल का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है. इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं, फूलों का काढ़ा बना सकते हैं या फिर इसका पाउडर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. कुछ लोग इसका शरबत भी बनाकर पीते हैं, जो स्वाद में अच्छा और सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

गुड़हल

सावधानियां: वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. किसी भी औषधि की तरह इसका अधिक उपयोग नुकसान भी पहुंचा सकता है. गर्भवती महिलाओं या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

गुड़हल

गुड़हल का फूल एक ऐसा औषधीय पौधा है जो आसानी से उपलब्ध होता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ देता है. अगर आप इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करते हैं, तो यह आपके शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने में मदद कर सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *