शांत माहौल, वाई-फाई,आर्थिक तंगी के बावजूद अभ्युदय केंद्र पर युवा कर रहे नौकरी की तैयारी
Last Updated:
चित्रकूट में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कर्वी नगर पालिका के पास संचालित नि:शुल्क कोचिंग और लाइब्रेरी युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बन रही है. यहां छात्रों को बिना किसी शुल्क के किताबें, शांत अध्ययन कक्ष, वाई-फाई और टैबलेट की सुविधा मिल रही है. नियमित कक्षाओं और साप्ताहिक टेस्ट की मदद से कई छात्र पुलिस, वन विभाग और रेलवे जैसी सरकारी नौकरियों में चयनित हो चुके हैं, जिससे क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार की नई संभावनाएं खुल रही हैं.
चित्रकूट. ये जिला लंबे समय तक संसाधनों की कमी और शिक्षा के सीमित अवसरों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब यहां धीमे धीमे बदलाव की कहानी लिखी जा रही है, यह कहानी है उन मजबूर लोगों के सपनों की है,जो कभी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते थे,और उनके सपने अधूरे रह जाते थे, लेकिन अब उनके सपने पूरे करने का जिम्मा प्रशासन ने उठाया है. जिस पहल से युवा वर्ग के लोग रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है. हम बात कर रहे हैं कर्वी नगर पालिका के पास संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की नि:शुल्क कोचिंग और लाइब्रेरी की, जो आज चित्रकूट के युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है. यहां आने वाले छात्रों को न तो भारी-भरकम फीस देनी पड़ती है और न ही महंगी किताबों का बोझ उठाना पड़ता है. बल्कि इस केंद्र पर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी किताबें, बैठने की सुविधा, मुफ्त वाई-फाई और टैबलेट तक उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जहां कोई भी युवा आकर अपने भविष्य को सवार सकते हैं.
यहां हर किसी का लक्ष्य बेहतर भविष्य हासिल करना
वही इस संबंध में मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग के इंचार्ज डॉक्टर प्रदीप शुक्ला ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि यहां पढ़ने वाले छात्र एक ऐसे माहौल में तैयारी करते हैं, जहां हर किसी का लक्ष्य बेहतर भविष्य हासिल करना है. यही कारण है कि यह केंद्र अब सफलता की मिसाल बनता जा रहा है. अगर उपलब्धियों की बात करें, तो इस कोचिंग सेंटर से पढ़कर अब तक एक दर्जन से ज्यादा छात्र पुलिस, वन विभाग, रेलवे जैसी सरकारी नौकरियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि यहां यूपीपीसीएस, वन डे एग्जाम, जेई और नीट जैसी परीक्षाओं की नियमित ऑफलाइन कक्षाएं संचालित की जाती हैं. इसके साथ ही हर सप्ताह टेस्ट भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे छात्रों की तैयारी का स्तर लगातार बेहतर होता रहे, यह लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक छात्रों के लिए खुली रहती है. यहां छात्र बिना किसी शुल्क के शांत वातावरण में बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं. डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए यहां वाई-फाई और टैबलेट की सुविधा भी दी गई है, जिससे छात्र ऑनलाइन पढ़ाई का भी लाभ उठा सकें.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें