शादी में फायरिंग के दौरान बच्चे की हुई मौत, बारातियों से पूछताछ कर रही पुलिस
Agency:Local18
Last Updated:
ग्रेटर नोएडा में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग से ढाई साल के अंश की मौत हो गई. आरोपी दूल्हे का दोस्त हैप्पी फरार है. पुलिस ने वीडियो फुटेज बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
शादी बदली मातम में
हाइलाइट्स
- ग्रेटर नोएडा में शादी में हर्ष फायरिंग से बच्चे की मौत.
- आरोपी दूल्हे का दोस्त हैप्पी फरार.
- पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की.
ग्रेटर नोएडा: एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है. शादी की खुशियों में उस समय मातम छा गया जब दूल्हे के दोस्त की हर्ष फायरिंग के दौरान एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गयी.
बच्चा फर्श पर गिरा, मची भगदड़
घटना नोएडा के सेक्टर 41 की है. बारात में दूल्हे का दोस्त बग्घी पर चढ़कर हर्ष फायरिंग कर रहा था. उसी समय छज्जे पर बारात देख रहे ढाई साल के मासूम अंश को गोली लग गयी. परिवार वाले उस समय बारात का वीडियो बना रहे थे. अचानक एक गोली तेजी से आकर अंश के सिर में लगी और वो नीचे गिर गया.
यह है पूरा मामला
परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस के अनुसार, बच्चे को लगी गोली लाइसेंसी रिवाल्वर से चली थी. पुलिस ने घटनास्थल से वीडियो फुटेज बरामद कर लिए हैं और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी दूल्हे का दोस्त हैप्पी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 3 टीमें बनाई हैं.
पुलिस ने शुरू की कार्यवाही
पुलिस का कहना है कि बच्चे के परिवार वाले अभी सदमे में हैं और उन्होंने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
February 25, 2025, 17:22 IST