शादी से कुछ घंटे पहले तेज रफ्तार कार ने रौदा दुल्हे और उसके परिवार को, इलाके में मचा कोहराम

0
शादी से कुछ घंटे पहले तेज रफ्तार कार ने रौदा दुल्हे और उसके परिवार को, इलाके में मचा कोहराम


Last Updated:

Agra road accident news: मृतकों की पहचान महिला बबली, कृष, कमल, भानु प्रताप और बंटेश के रूप में हुई है. हादसे में जान गंवाने वाला युवक कृष आज दिल्ली की रहने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज करने वाला था,

ख़बरें फटाफट

आगरा: यूपी के आगरा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. शुक्रवार शाम थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं दो घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं.

परिवार में मचा कोहराम

मृतकों की पहचान महिला बबली, कृष, कमल, भानु प्रताप और बंटेश के रूप में हुई है. हादसे में जान गंवाने वाला युवक कृष आज दिल्ली की रहने वाली एक युवती से कोर्ट मैरिज करने वाला था, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. शवों के घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

कार चालक गिरफ्तार

पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, हादसे के आरोपी कार चालक अंशुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की टीम मृतकों के घर पहुंचकर जांच और परिजनों से पूछताछ में जुटी हुई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

आगरा हादसा: शादी से पहले घर में मातम, सड़क हादसे में दूल्हे समेत पांच की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *