शाहरुख खान की जीभ काटने पर 1 लाख का इनाम, हिंदू महासभा का बड़ा ऐलान

0
शाहरुख खान की जीभ काटने पर 1 लाख का इनाम, हिंदू महासभा का बड़ा ऐलान


Last Updated:

Sangeet Som Shahrukh Khan Live: दिनेश फलाहारी महाराज ने आज प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि शाहरुख खान को पता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हुआ है फिर भी बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को करोड़ों में खरीदा है. फलाहारी महाराज ने कहा है कि शाहरुख खान की संपत्ति को जब्त करके उसको बांग्लादेश भेज दिया जाए.

संगीत सोम ने शाहरुख खान पर की विवादित टिप्पणी.

Sangeet Som Shahrukh Khan Controversy Live: भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम द्वारा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर जमकर बवाल हो रहा है. इस बीच हिंदू महासभा की सदस्य ने विवादित बयान दिया है. जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने शाहरुख खान की जुबान काटने पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा है. यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स…

शाहरुख खान के बचाव में आए मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर शाहरुख खान पर विवादित टिप्पणी मामले पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की तरफदारी की. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान का मकसद गलत नहीं है. शाहरुख खान को गद्दार और आतंकी कहना शर्मनाक और गलत है. बांग्लादेश भारत का मित्र देश है. देवकीनंदन और संगीत सोम के बयान सरासर गलत और अन्यायपूर्ण हैं.

शाहरुख खान की जीभ काटने पर 1 लाख का इनाम
फिल्म एक्टर शाहरुख खान द्वारा बांग्लादेश के खिलाड़ी को आईपीएल में खरीदने पर हिंदू महासभा ने तीखा विरोध किया है. जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने शाहरुख खान की जुबान काटने पर ₹100000 की इनाम की घोषणा की. वहीं फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि शाहरुख खान को बांग्लादेश भेजा जाए.

शाहरुख खान को बांग्लादेश भेजने की मांग
दिनेश फलाहारी महाराज ने आज प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि शाहरुख खान को पता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हुआ है फिर भी बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को करोड़ों में खरीदा है. फलाहारी महाराज ने कहा है कि शाहरुख खान की संपत्ति को जब्त करके उसको बांग्लादेश भेज दिया जाए. उन्होंने कहा कि इसके बांग्लादेशी आतंकवादियों से संबंध हो सकते हैं. देश में शाहरुख खान जैसे जितने भी व्यक्ति हैं, उनकी एक लिस्ट बनाई जाए और उनको बांग्लादेश भेज दिया जाए.

क्या बोले थे संगीत सोम
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान द्वारा अपनी आईपीएल टीम के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदे जाने का लगातार विरोध हो रहा है. धर्मनगरी हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने शाहरुख खान को देश का गद्दार तक कह दिया. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान देश में कमाया हुए पैसा भारतीयों से नफरत और हिंसा करने वाले बांग्लादेशियों को नहीं दे सकते. उन्हें किसी भी कीमत पर ये गलती नहीं करनी चाहिए थी.

संगीत सोम ने दी चेतावनी
संगीत सोमनाथ चेतावनी दी की शाहरुख खान ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीद तो लिया है. लेकिन वह भारत में कदम नहीं रख पाएगा. आपको बता दें कि शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर ने बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी के दौरान खरीदा है, जिसके बाद इस पर लगातार राजनीति हो रही है.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: शाहरुख खान की जीभ काटने पर 1 लाख का इनाम, हिंदू महासभा का ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों