शुभम जायसवाल हाजिर हो… ED ने कफ सिरप तस्करी केस में बुलाया ऑफिस
Last Updated:
Cough Syrup Syndicate: कफ सिरप तस्करी मामले में चार राज्यों के सभी 25 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी शनिवार को खत्म हो गई. वाराणसी में सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के घर से भी ईडी की टीम वापस लौट गई है. ईडी सूत्रों के मुताबिक शुभम जायसवाल के घर के इंटीरियर डेकोरेशन में दो करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.
लखनऊः कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को ईडी ने तलब किया है. ईडी ने शुभम जायवाल को लखनऊ स्थित ऑफिस में 15 दिसंबर को पेश होने को कहा है. इससे पहले ईडी 8 और 12 दिसंबर को भी शुभम जायसवाल को तलब किया था. लेकिन वो पेश नहीं हुआ. सोमवार को तीसरी नोटिस पर पेश न होने पर कानूनी कार्रवाई होगी.
शुभम ने दो करोड़ रुपये में कराया इंटीरियर डेकोरेशन
कफ सिरप तस्करी मामले में चार राज्यों के सभी 25 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी शनिवार को खत्म हो गई. वाराणसी में सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के घर से भी ईडी की टीम वापस लौट गई है. ईडी सूत्रों के मुताबिक शुभम जायसवाल के घर के इंटीरियर डेकोरेशन में दो करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. घर के इंटीरियर डेकोरेशन और अन्य चीजों की लागत वैल्यूअर से निकलवाई जा रही है. शुभम के रांची के गोदाम पर भी ईडी की छापेमारी खत्म हो गई है. छापे में 189 फर्मों की जानकारी मिली है. शुरुआती जांच में 189 फर्म फर्जी बताई जा रही है. ईडी इन फर्मो के जरिए हुए लेनदेन की जानकारी जुटा रही है.
शुभम जायसवाल के सीए के घर पर भी ईडी का छापा
वाराणसी में चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल के ठिकाने पर भी ईडी की छापेमारी खत्म हो गई है. विष्णु अग्रवाल के ठिकानों से 140 फर्मों की जानकारी मिली है. इन फर्मों के बारे में भी ईडी जानकारी जुटा रही है. सहारनपुर में विभोर राणा के घर और दफ्तर पर भी ईडी का छापेमारी पूरी हो गई है. छापे में 125 फर्मों की जानकारी मिली है. इन फर्मों के जरिए हुए लेनदेन को संदिग्ध माना जा रहा है.
अहमदाबाद में भी ईडी का छापा खत्म
इन फर्मों के बैंक खातों की डिटेल जुटा रही है ईडी. अहमदाबाद में आर्पिक फार्मा और उससे जुड़ी इधिका लाइफ साइंसेज पर भी ईडी का छापा खत्म हो गया है. दोनों कंपनियों के जरिए संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है. इन कंपनियों के डायरेक्टर्स के दो मोबाइल ईडी ने कब्जे में लिए हैं. ईडी का कहना है कि इस पूरे सिंडिकेट के जरिए 1000 करोड़ रुपये की कमाई की गई है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें