श्रीकृष्ण गुरुकुल शिक्षा यात्रा: मथुरा से उज्जैन तक, सीएम योगी, मोहन यादव होंगे शामिल
Last Updated:
Shri Krishna Gurukul Yatra : मथुरा से उज्जैन तक भगवान श्रीकृष्ण के ज्ञान मार्ग पर आधारित “श्रीकृष्ण गुरुकुल शिक्षा यात्रा” 5 से 9 अक्टूबर तक निकाली जा रही है.
उज्जैन. भगवान श्रीकृष्ण के ज्ञान मार्ग पर आधारित “श्रीकृष्ण गुरुकुल शिक्षा यात्रा” 5 से 9 अक्टूबर तक निकाली जा रही है. यह धार्मिक यात्रा तीर्थ पुरोहित महासंघ, धर्म यात्रा महासंघ और विश्व हिंदू परिषद ने आयोजित की है. मथुरा से शुरू होकर यात्रा जयपुर, कोटा, झालावाड़ और आगर होते हुए उज्जैन पहुंचेगी. इस का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साध्वी ऋतंभरा और हेमा मालिनी करेंगे. राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे, जबकि समापन महाकाल की नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा. यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है. इसमें विशाल धर्म सभा का आयोजन आगर और उज्जैन में किया जाएगा.
8 अक्टूबर को आगर में विशाल धर्मसभा का आयोजन
यात्रा का सबसे खास पड़ाव मध्यप्रदेश की आगर नगरी होगी, जहां 8 अक्टूबर को विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा. यहां बड़ी संख्या में संत, महात्मा और श्रद्धालु शामिल होंगे. इसके अगले दिन यानी 9 अक्टूबर को यात्रा उज्जैन पहुंचेगी. उज्जैन में यात्रा का स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे. यात्रा महर्षि सांदीपनि आश्रम पहुंचेगी, जहां एक विशाल धर्मसभा का आयोजन होगा. इसमें संत-महात्मा और मुख्यमंत्री मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद यात्रा महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी. यहां धार्मिक विधि-विधान के साथ यात्रा का समापन होगा. पूरी यात्रा के दौरान एक रथ पर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की भव्य प्रतिमा विराजमान रहेगी. श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा न केवल आस्था का केंद्र बनेगी, बल्कि श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षा मार्ग की प्रेरणा भी देगी.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें