संभल में सड़क पर बिछ गईं लाशें, कार-पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर, गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

0
संभल में सड़क पर बिछ गईं लाशें, कार-पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर, गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा


Last Updated:

Sambhal Road Accident: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत बताई जा रही है. वहीं एसपी ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. जिले के कैलादेवी थाना इलाके में कार और पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे के बाद घटनास्थन पर कोहराम मच गया.

संभल जिले में भीषण सड़क हादसा.

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत बताई जा रही है. वहीं एसपी ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. जिले के कैलादेवी थाना इलाके में कार और पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे के बाद घटनास्थन पर कोहराम मच गया. घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि अभी हादसे के मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है.

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने संभल के हयात नगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश. मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश.

पुलिस के अनुसार हयातनगर थाना क्षेत्र में रसूलपुर के करीब गंगा एक्सप्रेस वे पर कार और बोलेरो पिकप की भीषण भिड़ंत हुई है. बताया जा रहा है कि अमरोहा के आदमपुर का एक परिवार रिश्तेदारी से दावत खा कर वापस घर लौट रहा था. सामने से गलत साइड से आ रही सब्जी से भरी बोलेरो पिकअप ने कार को टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार 6 लोगों की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद हायरसेंटर रैफर कर दिया गया है. पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. स्वास्थ्य महकमे के अनुसार जिला अस्पताल 6 मृत पहुंचे हैं.

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

संभल में सड़क पर बिछ गईं लाशें, कार-पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर से बड़ा हादसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों