संभल में होली पर DM का नया आदेश, बिजनौर में सड़क हादसा, पढ़ें पल-पल का अपडेट
Last Updated:
UP Top News Live: संभल में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है. शहर को छ:जोन और उंतीस सैक्टर में बांटा गया है मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं वहीं प्रशासन मस्जिद नहीं ढंकवाएगा. आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश की ताजा खब…और पढ़ें
पढ़ें यूपी के ताजा समाचार…
लखनऊः उत्तर प्रदेश के संभल जिले में डीएम डा.राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संभल को छ:जोन और उंतीस सैक्टर में बांटा गया है. मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. वहीं मस्जिदों को रंग से बचाने को तिरपाल से ढंकने पर उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है. जो लोग चाहें मस्जिद को ढंक सकते हैं. पिछले साल मस्जिदों को ढंकने पर प्रशासन ने ढंकने से मना किया है. उधर, बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पढ़ें ताजा अपडेटस्…
- यूपी के जनपद कासगंज में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां पुलिस ने दलित किशोरी की हत्या और एक किशोरी के अगवा करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. बतादें जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला हंसी में बीते दिनों एक दलित किशोरी की संधिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला था और उसकी एक बहन घर से लापता हो गई थी. इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी. उसी मामले में थाना सिकंदरपुर वैश्य पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/2025 धारा 191(2)/190/140(1)/103(2)/351(3) बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट में वांछित आरोपी 1- नेत्रपाल 2- रवि निवासीगण ग्राम नगला हंसी थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज को थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस द्वारा चाकरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. जहां घटना में वांछित अब तक कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
- फंदे पर लटका मिला महिला डांसर का शव, जांच में जुटी पुलिस
बलिया. यूपी के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में किराए के मकान में रह रही महिला डांसर ने छत की हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतिका डांसर कोलकाता के बंडील निवासी मुन्नी देवी है, जो शादी और अन्य वैधानिक कार्यक्रमों में डांसर के रूप में काम करती थी. वहीं आसपास के लोगों ने बताया की आज सुबह-सुबह खिड़की से देखा कि मुन्नी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी. जानकारी के अनुसार मंजीत और मुन्नी दो साल पहले प्रेम विवाह किए थे. मंजीत शादी के बाद किराए के मकान में मुन्नी के साथ रह रहा था. सिकंदपुर एसएचओ विकास चंद पाण्डेय ने बताया कि महिला डांसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच मे जुट गई.
- यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को शनिवार को गिरफ्तार किया. वह साल 2002 से फरार चल रहा था. वह आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य रहा है. उसका नाम उल्फत हुसैन है. यूपी एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, वह हिजबुल मुजाहिदीन के पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में ट्रेनिंग लेने के बाद मुरादाबाद में एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था. जैसे ही यूपी स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को भनक लगी. तो आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया.
- एटाः पैदल जा रहे युवक को लोड डंपर ने रौंद दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाया. मृतक का नाम उमेश कुमार यादव पुत्र किशन लाल निवासी भोजजापुर है. मौके पर अलीगंज सीओ और कई थानों की फोर्स पहुंची. अलीगंज क्षेत्राधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे हुए हैं. पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है.
- अंबेडकरनगर- मुगल आक्रांताओं के खिलाफ अब लगातार लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, अब ये गुस्सा दिल्ली से यूपी तक पहुंच गया है. गुलामी की निशानी हटाने की मांग अब यूपी की सदन में गूंजने लगी है. अम्बेडकरनगर अयोध्या एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय ने बजट सत्र के दौरान इस मुद्दे को ना केवल सदन के पटल पर रखा बल्कि कई नाम बदलने की मांग कर डाली. दिल्ली से उठी मुगलिया निशानी हटाने की मांग अब यूपी पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश में भी मुगल आक्रांताओं के नामो निशान मिटाने की माग उठने लगी है. देश पर कब्जा कर भारत की संस्कृति और धरा को लूटने वाले आक्रांताओं का नामो निशान मिटाने को लेकर घमासान मचा हुआ है. जहां एक तरह देश की राजधानी में बीजेपी में मंत्री और सांसदों ने अपने-अपने घरों का पता बदल दिया है, वहीं अम्बेडकरनगर अयोध्या से भाजपा MLC डॉ हरिओम पांडेय ने बजट सत्र के दौरान अम्बेडकरनगर जिले के मुख्यालय का नाम बदलने की माग उठा दी है.
- झांसी में मणिपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रानीपुर में एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का उतराता हुआ मिला. देवरी सिंहपुरा मौजे में एक डक बैल बना हुआ है. जिससे कस्बा रानीपुर के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई की जाती है. पानी की सप्लाई हरिश्चंद्र नाम शख्स के जरिए की जाती है. शख्स सप्लाई को चालू करने के लिए जाता था. सुबह हरिश्चंद्र कुएं पर पहुंचा जब उसने डकवेल पर लगे हुए फाटक का ताला खोलकर कुएं में पानी को देखा तो उसमें एक शव उतराता हुआ उसे दिखाई दिया.
- जालौन मे घर के बाहर खड़ी कार में संदिग्ध हाल में भीषण आग लग गई. मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे का है जहां रिहायशी इलाके के में एक गली के अंदर खड़ी चार पहिया गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई. जिस जगह कार में आग लगी थी उसके आसपास कई मकान थे. कार में लगी आग को बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत की. जब तक कार में लगी आग पर काबू पाया जाता. कार पूरी तरह से जल चुकी थी.
- लखनऊ में महिला दिवस पर लड़कियों के प्रदर्शन से जुड़ी खबर सामने आई है. BBAU में पीजी स्टूडेंट्स से कैंपस में छेड़छाड़ का आरोप है. एक छात्रा ने यूनिवर्सिटी के ऑफिस स्टाफ पर जबरन गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे. घटना के बाद प्रॉक्टर समेत डीन और वॉर्डन से इसकी लिखित शिकायत की गई. बावजूद इसके ठोस कार्रवाई ना होने पर छात्राओं का गुस्सा फूटा. उन्होंने जमकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.
- फिरोजाबाद के थाना उत्तर के शांतिनगर मोहल्ले में शुक्रवार रात झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे. चूड़ी विक्रेता को गोली मार दी गई. गोली उसके सीने में लगी और लहूलुहान हो गया. घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस पहुंची. घायल को ट्रामा सेंटर लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.
- यूपी बोर्ड परीक्षा की चल रही परीक्षा के दौरान कुशीनगर में लापरवाही सामने आई है. जिले के सोहसा मठिया स्थित जनता इंटर मीडिएट कॉलेज में सम्पन्न हुई हाइस्कूल के अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका का बंडल ही गायब हो गया. उत्तर पुस्तिका गायब होने की जानकारी तब हुई जब उत्तर पुस्तिका के संकलन के लिए बनाए गए केंद्र बुद्धा इंटर कॉलेज पर देर रात तक उत्तर पुस्तिका नहीं पहुंची. इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया. रात में जेडी गोरखपुर, डीआईओएस सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए. उत्तर पुस्तिका को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उत्तर पुस्तिका मिली नहीं है. विभागीय लापरवाही से सैकड़ों युवाओं की एक साल की कड़ी मेहनत पर पानी फिरने वाला है. यूपी बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को लेकर डीआईओएस श्रवण गुप्ता पर पहले से सवाल खड़ा हो रहा है.
- संभल सीओ अनुज चौधरी के होली जुमा वाले बयान पर जहां सपा हमलावर है. वहीं संभल के लोगों ने सीओ के बयान का समर्थन किया है. बीजेपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि सीओ की अपील अच्छी है होली में हिंदू मुस्लिम सभी को सहयोग करना चाहिए होली के रंग से कटुता खत्म होती है. उमेश शर्मा ने कहा कि सीओ ने अपने बयान में सही कहा है जो इसे धमकी कह रहे वह गलत है. वीरपाल प्रजापति ने सीओ के बयान को सही बताया बयान को भाईचारे वाला बताया साथ ही कहा कि सीओ ने किसी को धमकी नहीं दी है. इधर कुलदीप कुमार ने कहा कि सीओ ने बढ़िया बयान दिया है शहर में दंगा न हो इसलिए सीओ ने बढ़िया बयान दिया है. भाकियू नेता रफी खान ने कहा कि होली भाईचारे का त्यौहार है संभल में अमनचैन रहे प्रशासन सहयोग करता है होली से परहेज़ करने वाले अनजानी गलती को माफ करें सभी होली अमनचैन से मनाएं.
- शाहजहांपुर मे अतिक्रमण पर बुलडोजर चला है. इस अतिक्रमण व्यापारियों में मचा हड़कंप. हाईकोर्ट की फटकार के बाद नगर पंचायत की चौराहे पर स्थित करोड़ों रुपए की जमीन को जेसीबी मशीन से कब्जा मुक्त कराया गया. तिलहर एसडीएम सीओ और ईओ ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ जेसीबी मशीन से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के दौरान कड़ा विरोध किया गया है.
- झांसी मे एक बार फिर ऑटो चालाक का गजब का सिटिंग प्लान देखने को मिला. जहां एक चार सीटर ऑटो मे 17 सवारियां इस तरह से बैठाई गईं. जिसे देखकर यातायात पुलिस भी हैरान रह गई. इससे पहले भी झाॅसी के बरूआसागर मे थाना प्रभारी ने रात गस्त के दौरान एक ऑटो को पकड़ा था, जिसमे ऑटो चालक 19 सवारियों को बैठाए हुये था. ताजा मामला झांसी के मऊरानीपुर से है. जिसे देखकर यातायात प्रभारी भी ऑटो चालक की पीठ ठोकते नजर आए.
- मुरादाबाद में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रोज़ा न रखने पर उन्हें ट्रोल करने वालों पर भारतीय सूफी फाउंडेशन के अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी जमकर बरसे. कशिश वारसी ने कहा कि विरोध करने वाले लोगों को अल्लाह ने ठेकेदारी का कॉन्ट्रेक्ट दे दिया है. वो चेक करते फिर रहे हैं कि कौन रोज़ा रख रहा है,कौन नहीं. इस तरह के लोग इस्लाम को बदनाम करते हैं. ये खुदाई ठेकेदार बनते हैं, ऐसे लोग न मुसलमानों के वफादार हैं. न शमी के और न देश के वफादार हैं, बल्कि ऐसे लोग देश और इस्लाम के गद्दार हैं. ऐसे लोग चाहते हैं कि ट्रोल करके शमी के हौसलों को पस्त कर दें. कशिश वारसी ने कहा कि मोहम्मद शमी और देश की टीम बहुत अच्छा खेलेगी और जीत कर आएगी. टीम को जिताकर लाएं और कट्टरपंथीयों के मुंह पर तमाचा मारें, जो इस्लाम को बदनाम करने की और देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. मौ शमी इन लोगों के ट्रोल करने से न घबराएं. जब अल्लाह ने हमें सहूलियत दी है कि रोजे के अंदर जब हम सफर में हैं. देश से बाहर है तो उस दिन का रोजा बाद में रख सकते हैं.
Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh
March 08, 2025, 07:06 IST