‘सच्चे शूरवीर’, कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार से मिलीं ‘द केरला स्टोरी 2’ की नायिका

0
‘सच्चे शूरवीर’, कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार से मिलीं ‘द केरला स्टोरी 2’ की नायिका


Last Updated:

Ulka Gupta News : वृंदावन में हुई इस मुलाकात के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर विस्तार से बात हुई. ‘द केरला स्टोरी 2’ की नायिका उल्का गुप्ता श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के हिंदू पक्षकार और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट से मुलाकात कर गदगद दिखीं. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि सनातन आस्था का मूल केंद्र है और इससे समाज का गहरा भावनात्मक संबंध है. उनके साथ ‘गोदान’ फिल्म की गायिका अनन्या सिंह भी मौजूद रहीं.

Zoom

उल्का गुप्ता ने महेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर उनके प्रयासों को सराहा.

मथुरा. ‘द केरला स्टोरी 2’ की नायिका उल्का गुप्ता ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के हिंदू पक्षकार और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की. वृंदावन के स्थानीय एक होटल में हुई इस मुलाकात के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान उल्का गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म के लिए कार्य करने वाले लोग सच्चे शूरवीर होते हैं. उन्होंने महेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ठाकुर जी उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की प्राकट्य भूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए शक्ति प्रदान करें. उन्होंने इस संघर्ष में अपना समर्थन भी जताया.

क्या हैं ऐतिहासिक तथ्य
महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने उन्हें बताया कि ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर औरंगजेब ने वहां मस्जिद का निर्माण कराया था. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि सनातन आस्था का मूल केंद्र है और इससे समाज का गहरा भावनात्मक संबंध है. इस विषय के समाधान के लिए 23 दिसंबर 2020 को न्यायालय में वाद दायर किया गया, जिसके बाद यह मुद्दा व्यापक जनचर्चा का विषय बन गया. उन्होंने यह भी बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के साथ-साथ आगरा की जामा मस्जिद में लगाए गए भगवान के विग्रहों को वापस लाने के लिए भी हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ा जा रहा है. दोनों मामलों में न्यायिक प्रक्रिया जारी है.

जनजागरण अभियान
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे न्यायालय में मुकदमा लड़ने के साथ-साथ जनजागरण अभियान भी चला रहे हैं. देश-विदेश में संगठन विस्तार के माध्यम से इस विषय को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है. ‘द केरला स्टोरी 2’ की नायिका उल्का गुप्ता ने कहा कि सनातन की रक्षा और मजबूती के लिए ही फिल्म बनाई है. इससे पहले वह झांसी की रानी में अभिनय कर चुकी हैं और उनको झांसी की रानी के रूप में भी जाना जाता है. उन्होंने महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट को सच्चा शूरवीर बताते हुए कहा कि वह भी उनके साथ खड़ी हैं.

इस अवसर पर ‘गोदान’ फिल्म की गायिका अनन्या सिंह भी मौजूद रहीं. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इस विषय पर समाज को जागरूक करना आवश्यक है. मुलाकात के दौरान राजीव शर्मा, इंदिवर कोहली समेत फिल्म सिटी से जुड़े अन्य लोग भी उपस्थित रहे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *