सड़क पर बंट रहा था कंबल, तभी कार वाले ने रौंद दिया, एक को 4KM तक घसीटा
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. कंबल वितरण के दौरान एक कार ने 6 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए. सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है.
मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. कंबल वितरण के दौरान एक कार ने 6 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए. सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है. घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने चौकी में भी तोड़फोड़ कर डाली. यह हादसा जिसे के अदलहाट थाना क्षेत्र के भुइली गांव के पास की है.
कंबल बांटने के दौरान कार वाले ने रौंदा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नए साल के पहले दिन अदलहाट शेरवा मार्ग पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया था. कंबल लेने के लिए कई ग्रामीण पहुंचे थे. दोपहर करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे 6 लोगों को रौंद दिया. इस बीच एक व्यक्ति कार के नीचे फंस गया. कार युवक को चार किलोमीटर तक घसीट ले गई, जिससे उसकी मौत हो गई.
मृतक युवक किसी काम से आया था बजार
मृतक युवक चकिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह किसी काम से अदलहाट आया था. वापस जाते समय कार ने उसे रौंद दिया. हादसे में पांच अन्य लोग भी बुरी तरह से घायल हो गए. हादसे के बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़
हादसे के बाद गांव वालों ने कार चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. गांव वालों का गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ तो वह शेरवां पुलिस चौकी में घुस गए और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी. उधर हादसे में मरने वाले युवक के घर पर सूचना दी गई. मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया है. साल का पहला दिन गुरुवार मिर्जापुर में कंबल लेने आए लोगों के लिए काल बन गया.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें