सड़क हादसे में चली गई आयुष की जान, सदमे में दोस्त हमजा ने भी तोड़ा दम, परिवार में मातम

0
सड़क हादसे में चली गई आयुष की जान, सदमे में दोस्त हमजा ने भी तोड़ा दम, परिवार में मातम


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बस चालक ने कक्षा 8वीं के छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसके साथ जा रहा हमजा नाम के लड़के ने सदमे में घर में दम तोड़ दिया. इस घटना से परिवार में मातम पसर गया.

Zoom

दोस्त की मौत के बाद लड़के ने तोड़ दिया दम. (सांकेतिक तस्वीर)

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्चे की मौत से सदमे में उसके दोस्त की भी मौत हो गई. स्कूल बस से कुचलकर साइकिल सवार 8वीं के छात्र आयुष की मौत हो गई थी. आयुष की मौत के बाद दोस्त हमजा की घर में सदमे से मौत हो गई.

दोनों बच्चे कक्षा 8 के छात्र थे
दोनों मृतक सरस्वती ज्ञान मंदिर खखरेरू में कक्षा 8 के छात्र थे. घटना के बाद बस छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है. खखरेरू थाना के कस्बे का मामला है.

कक्षा 1 से साथ थे दोनों बच्चे
बुधवार की सुबह बैरी गांव में बस से कुचलकर हमजा के जिगरी दोस्त आयुष की मौत हो गई. दोनों कक्षा एक से साथ थे. जिस दोस्त के साथ रहकर हमजा ने पढ़ाई की, खेले-कूदे, साथ में घंटों का समय बिताया, अचानक उसका साथ छूट जाने से हमजा दुखी हो गया. आयुष की मौत की सूचना पाते ही वह घटनास्थल पर पहुंचा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हमजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली. हमजा पांच बहन व दो भाई था. दोनों बच्चों की दोस्ती के बारे में बात करके परिजन आंसू नहीं रोक पा रहे हैं.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *