सना रानी के चक्कर में पाकिस्तान में फंस गया बादल, नहीं मिली जमानत, पिता से कहा- मैं नहीं आ पाया तो…

0
सना रानी के चक्कर में पाकिस्तान में फंस गया बादल, नहीं मिली जमानत, पिता से कहा- मैं नहीं आ पाया तो…


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Badal Of Aligarh in Pakistani Jail : अलीगढ़ का बादल पाकिस्तान की जेल में बंद है. आज उसकी कराची कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान उसके वकील ने वीडियो कॉल पर 2 मिनट उसके माता-पिता से बात कराई. इस दौरान उसने बताया कि उ…और पढ़ें

X

पाकिस्तान में बादल बाबू को नहीं मिली जमानत,कबूला इस्लाम 

हाइलाइट्स

  • अलीगढ़ का बादल पाकिस्तान की जेल में बंद है.
  • बादल ने इस्लाम कबूल कर लिया है.
  • वीडियो कॉल पर माता-पिता से 2 मिनट बात की.

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ का बादल बाबू पाकिस्तान की जेल में बंद है. पाकिस्तान की जेल में बंद बरला के बादल बाबू की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान उसके वकील ने वीडियो कॉल पर 2 मिनट उसके माता-पिता से बात कराई. इस दौरान बेटे को देख उनके पिता कृपाल सिंह और बादल की मां की आखें छलक पड़ीं. बादल ने हंसते हुए अपने परिवार से 2 मिनट बात की.

बादल अलीगढ़ में बरला थाना क्षेत्र के खिटकारी गांव का रहने वाला है. वह दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था. एक साल पहले फेसबुक पर पाकिस्तानी लड़की से उसकी दोस्ती हो गई. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. बादल बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध तरीके से पाकिस्तान चला गया. इसलिए 27 दिसंबर को पाकिस्तान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. तब से वह पाकिस्तान के जेल में बंद है.

मैने इस्लाम कबूल कर लिया है
बादल बाबू ने कहा कि उसका इरादा कभी गलत नहीं था और न ही गलत काम के लिए पाकिस्तान आया. वो लड़की बहुत परेशान थी इसीलिए मजबूरी में पाकिस्तान आना पड़ा . मैं ठीक हूं और मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है. ऐसा करने के लिए मेरा दिल कहता था. अब मैं कभी नहीं आऊंगा. मुझे आप सबकी याद आती है. रोना मत नहीं तो मुझे दुख होगा. वीडियो कॉल पर पिता ने कहा बेटा झूठ मत बोलना, जो है सच ही बताना. बादल ने कहा कुछ भी हो झूठ नहीं बोलूंगा, मैं लौटकर आऊं या न आऊं पर आप परेशान मत होना. मैंने कोई गलत काम नहीं किया है.

छलक पड़ी बादल की आंखें
बादल के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि वकील फियाज रामाय से वीडीओ कॉल पर बात हुई थी. इस दौरान बेटे को देख उनके और बादल की मां की आखें छलक पड़ी. बादल भी माता-पिता से बात करते समय कुछ देर के लिए भावुक हुआ और आंखें भर आईं, लेकिन इसके बाद उसने खुद को संभाला और हंसता रहा. कृपाल सिंह ने बताया कि पाकिस्तान निवासी सना रानी और उसकी मां के कहने पर बादल पाकिस्तान चला गया और उसे वहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

homeuttar-pradesh

सना रानी के चक्कर में पाकिस्तान में फंस गया बादल, नहीं मिली जमानत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों