सफर के दौरान दबाकर देखिए मोबाइल,नहीं खत्‍म होगी बैट्री, रेलवे ने किया जुगाड़

0
सफर के दौरान दबाकर देखिए मोबाइल,नहीं खत्‍म होगी बैट्री, रेलवे ने किया जुगाड़


Last Updated:

indian railway- ट्रेनों में सफर या रेलवे स्‍टेशनों में इंतजार के दौरान लोग मोबाइल पर रील्‍स या मूवी देखते हैं, पर चीज को लेकर परेशान रहते हैं कि अगर बैट्री खत्‍म हेा गयी तो चार्ज कहां करेंगे. यह परेशानी उन यात्रियों को रहती है जो जनरल क्‍लास में सफर करते हैं. लेकिन अब राहत मिलने वाली है.

कियोस्क को प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, बुकिंग हॉल तथा यात्री शेड में लगाया जा रहा है.

झांसी. ट्रेनों में सफर या रेलवे स्‍टेशनों में इंतजार के दौरान लोग मोबाइल पर रील्‍स या मूवी देखते हैं, पर चीज को लेकर परेशान रहते हैं कि अगर बैट्री खत्‍म हेा गयी तो चार्ज कहां करेंगे. यह परेशानी उन यात्रियों को रहती है जो जनरल क्‍लास में सफर करते हैं. ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए उत्‍तर मध्‍य रेलवे के झांसी डिवीजन खास व्‍यवस्‍था करने जा रहा है, जिससे मोबाइल की बैट्री चार्ज होती रहे.

यात्रियों की सुविधाओं के लिए झांसी रेल डिवीजन द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट कियोस्क लगाने का काम शुरू किया जा रहा है. यात्रा के दौरान मोबाइल फोन चार्जिंग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह पहल डीआरएम के निर्देश पर की जा रही है.

अब तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ललितपुर, बबीना तथा टीकमगढ़ स्टेशनों पर यह कियोस्क लगाए जा चुके हैं. शीघ्र ही यह सुविधा मंडल के अन्य सभी प्रमुख स्टेशनों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक साथ 12 मोबाइल फोन चार्ज करने की क्षमता वाले इन कियोस्क को प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, बुकिंग हॉल तथा यात्री शेड जैसे स्थानों पर लगाया जा रहा है, जिससे ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को आसानी से मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मिल सके.

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा की यात्री सुविधाओं को ध्‍यान में रखते हुए किया जा रहा है जो उपयोगी और लाभकारी हो रहा है. यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में झांसी रेल मंडल का यह एक और सार्थक कदम है. इस तरह की सुविधा धीरे-धीरे सभी प्रमुख स्‍टेशनों में उपलब्‍ध कराई जाएगी. रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को फोकस कर रहा है. इसी दिशा में यह सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सफर के दौरान दबाकर देखिए मोबाइल,नहीं खत्‍म होगी बैट्री, रेलवे ने किया जुगाड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *