समय पर अस्पताल पहुंचेंगे मरीज, नहीं खाने पड़ेंगे झटके…झांसी के लिए सरकार ने खोला खजाना

0
समय पर अस्पताल पहुंचेंगे मरीज, नहीं खाने पड़ेंगे झटके…झांसी के लिए सरकार ने खोला खजाना


Last Updated:

Jhansi News : झांसी मंडल की 25 ग्रामीण सड़कें जल्द सुधरने जा रही हैं. इससे जर्जर सड़कें और पुलियों की मरम्मत भी की जाएगी. लोग लंबे समय से इस बदलाव का इंतजार कर रहे थे. लेकिन क्या इस बार सड़कें समय पर और गुणवत्तापूर्ण बनेंगी, ये देखना बाकी है. वरना ये भी पिछले वादों की तरह सिर्फ फाइलों में सिमट जाएगा.

झांसी. यूपी में झांसी मंडल की सड़कें, सालों से जगह-जगह टूटी, उखड़ी, धंसी हुई हैं. ये ग्रामीणों के लिए रोज की मुसीबत हैं, लेकिन अब दावा है कि तस्वीर बदलेगी. 25 अहम ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 25.13 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं. प्रस्ताव पास, बजट क्लियर…यानी बहाना खत्म. अब सिर्फ काम की रफ्तार देखने की बारी है. हकीकत ये है कि झांसी मंडल के कई गांव आज भी ऐसी सड़कों पर निर्भर हैं, जहां से बाइक निकालना भी खतरनाक है. खेत से मंडी तक की दूरी सड़क नहीं, संघर्ष बन जाती है. बरसात में हालत और बदतर. किसान फंसते हैं, बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते. बीमार को समय पर अस्पताल पहुंचाना किस्मत की बात हो जाता है.

इन सड़कों को नया जीवन

मऊरानीपुर क्षेत्र की प्रमुख ग्रामीण सड़कें. गुरसराय ब्लॉक के अंदरूनी मार्ग, जो बरसों से गड्ढों में दबी पड़ी हैं. बड़ागाँव, बबीना और चिरगांव क्षेत्र की जर्जर सड़कें, जिनकी मरम्मत की मांग हर पंचायत में उठती रही. इन मार्गों पर पुलियों की मरम्मत भी शामिल है, ताकि बरसात में बहने वाला पानी पहली ही बारिश में पूरी सड़क का सत्यानाश न कर दें. शासन की तरफ से दावा है कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा. कागजों में सब कुछ हमेशा अच्छा ही लगता है, लेकिन असली परीक्षा फील्ड पर होगी. 25 करोड़ का बजट छोटा नहीं है; अगर सही इस्तेमाल हुआ तो तस्वीर बदल सकती है, वरना ये भी पिछले वादों की तरह सिर्फ फाइलों में सिमट जाएगा.

ये फायदे होंगे

ग्रामीण साफ कहते हैं कि काम की जरूरत आज नहीं, कल चाहिए थी. इंतजार बहुत लंबा हो गया. पैसा मंज़ूर हो गया है. अब काम में देरी नहीं होनी चाहिए. लोग ये भी साफ कह रहे हैं कि ठेकेदारों की धीमी गति और खराब क्वालिटी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गांवों में एक और सीधी बात सुनने को मिलती है. सड़क बनेगी तो बाजार तक पहुंचना आसान होगा, खेती की लागत घटेगी और मरीजों को समय पर अस्पताल मिल पाएगा.

क्या बोले अधिकारी

अब देखना ये है कि 25.13 करोड़ रुपये विकास लाते हैं, या फिर पुराने गड्ढों में ही कहीं बह जाते हैं. लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नई सड़कें झांसी मंडल के लिए जल्द बनना शुरू होगी. झांसी मंडल में प्रस्तावित सभी सड़कों के लिए बजट भी आवंटित हो चुका है. झांसी मंडल में कल 13 नई सड़क जल्द बनना शुरू होगी.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

समय पर अस्पताल पहुंचेंगे मरीज, नहीं खाने पड़ेंगे झटके! झांसी के लिए खुला खजाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *