सर्दियों में घूमने का परफेक्ट पिकनिक स्पॉट! बच्चों, परिवार और नेचर लवर की पहली पसंद बना सुल्तानपुर का अमहट पार्क

0
सर्दियों में घूमने का परफेक्ट पिकनिक स्पॉट! बच्चों, परिवार और नेचर लवर की पहली पसंद बना सुल्तानपुर का अमहट पार्क


Last Updated:

Amhat Park of Sultanpur: सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर आप सुल्तानपुर आ रहे हैं और दोपहर के समय धूप का आनंद लेना चाहते हैं. तो आज हम आपको बताने वाले हैं अमहट पार्क के बारे में जहां पर आप धूप के साथ-साथ हरियाली और पक्षियों की चहचहाहट का आनंद ले सकते हैं. जानिए पार्क की खूबसूरती, जलीय जीव और राइफल क्लब अतिथि गृह के बारे में…

सर्दियों में अगर आप सुल्तानपुर आए हैं और घूमने की योजना बना रहे हैं, तो अमहट पार्क आपकी इस इच्छा को पूरी करने के लिए बिल्कुल तैयार है. यह पार्क उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा स्थापित किया गया है.

amhat park

पार्क अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है. यहां आकर लोग अपने मन और मस्तिष्क को तरोताजा करते हैं और पार्क के शानदार दृश्य देखकर मोहित हो जाते हैं.

amhat park

अमहट पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूले, बैठने के लिए बैंच और व्यायाम करने के लिए उचित जगह उपलब्ध है. इसके अलावा, पार्क में कई प्रकार के फूलों के पौधे लगाए गए हैं, जिनमें साल भर फूल खिलते रहते हैं. पर्यटकों के लिए यह जगह बेहद ही खूबसूरत है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

picnic spot

पानी में तैरते जलीय जीवों को देखकर पर्यटक आनंदित होते हैं. पार्क में बतख और अन्य जलीय जीव भी रखे गए हैं, जो इसकी सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं. पानी में तैरते हुए बत्तख पार्क की खूबसूरती को बयां करते हैं.

jaliy kreeda

पर्यटक अक्सर अपने साथ लाई-चबैना लेकर आते हैं और जलीय जीवों को खिलाते हैं. साथ ही, उनकी अठखेलियां का अनोखा आनंद लेते हैं. इससे मनोरंजन का अनुभव और भी मजेदार हो जाता है.

niti vakya

पार्क में कुछ नीति वाक्य लिखे गए हैं, जो पर्यटकों को प्रभावित करते हैं, जैसे “मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता है.” “दूसरों को धोखा देना स्वयं को धोखा देना है.” ये नीति वाक्य पार्क की सुंदरता में और भी चार-चांद लगाते हैं.

atithi grah

अमहट पार्क में राइफल क्लब नाम से एक अतिथि गृह भी मौजूद है. यहां अतिथियों के रुकने की व्यवस्था की जाती है. इस अतिथि गृह की स्थापना साल 2007 में की गई थी.

amhat park

सुल्तानपुर में स्थित यह पार्क सर्दियों में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है. आप यहां दुपहरी की धूप का आनंद ले सकते हैं और अपने परिवार और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बच्चों, परिवार और नेचर लवर की पहली पसंद बना सुल्तानपुर का अमहट पार्क



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *