सर्दियों में स्किन को चाहिए खास साथी, जो दे ग्लो और नमी, जानें कौन?

0
सर्दियों में स्किन को चाहिए खास साथी, जो दे ग्लो और नमी, जानें कौन?


Last Updated:

रायबरेली की ब्यूटीशियन रश्मि सिंह बताती हैं कि सर्दियों में खूबसूरत बने रहना कोई मुश्किल काम नहीं है. ठंडी हवा और नमी की कमी त्वचा, बाल और होंठों को नुकसान जरूर पहुंचाती है, लेकिन नियमित देखभाल और कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर पूरे मौसम नैचुरल ग्लो और ब्यूटी बनाए रखी जा सकती है. आइए जानते है कुछ जरूरी टिप्स…

सर्दियों का मौसम भले ही ठंडी हवाओं के साथ आराम और सुकून लेकर आए, लेकिन यह त्वचा, बाल और होंठों के लिए कई तरह की मुश्किलें भी खड़ी कर देता है. इस सीज़न में हवा की नमी कम होने के कारण स्किन रूखी, खुरदुरी और होंठ फटने की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में जरूरत होती है थोड़ी अतिरिक्त देखभाल की, जिससे आपकी खूबसूरती पूरे मौसम बरकरार रहे.

LOCAL 18

सर्दियों में त्वचा में नमी की कमी सबसे आम समस्या होती है, जिसके कारण खिंचाव और रूखापन बढ़ जाता है. ऐसे में एलोवेरा जेल, नारियल तेल, शीया बटर और बादाम तेल जैसे प्राकृतिक मॉइश्चराइज़र स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइज़र लगाने से त्वचा की नमी लंबे समय तक बनी रहती है. वहीं, रात में सोते समय हल्का नारियल या बादाम का तेल लगाने से त्वचा सुबह तक मुलायम और ग्लोइंग बनी रहती है.

LOCAL 18

अक्सर सर्दियों में चेहरे की केयर तो हो जाती है, लेकिन हाथ और पैर रूखे रह जाते हैं, जिससे फटने और जलन की समस्या बढ़ जाती है. इसलिए हाथ धोने के बाद तुरंत मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाना जरूरी है. वहीं, रात को पैरों में सरसों का तेल या ग्लिसरीन लगाकर मोज़े पहनकर सोएं, इससे एड़ियां मुलायम रहती हैं और फटने की दिक्कत दूर हो जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

LOCAL 18

सर्दियों में बाल जल्दी सूखते हैं और डैमेज होकर दो-मुंहे बनने लगते हैं. ऐसे में हफ्ते में कम से कम दो बार नारियल, जैतून या अरंडी के तेल से हल्की मालिश करें. इससे जड़ों तक पोषण पहुंचेगा और बाल मजबूत रहेंगे. दही या मेथी का हेयर पैक लगाना भी हेयर को मुलायम और चमकदार बनाए रखने का बढ़िया उपाय है. ध्यान रखें, बहुत गर्म पानी से सिर न धोएं, यह बालों की प्राकृतिक नमी छीन लेता है.

LOCAL 18

सुंदरता बनाए रखना सिर्फ बाहरी केयर तक सीमित नहीं है, बल्कि सही खानपान भी उतना ही जरूरी है. सर्दियों में आमतौर पर पानी कम पिया जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन और त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है. इसलिए दिन में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं. अपनी डाइट में गुड़, तिल, घी, मेवे और मौसमी फल शामिल करें, ये स्किन को अंदर से पोषण देकर नेचुरल ग्लो बनाए रखते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में स्किन को चाहिए खास साथी, जो दे ग्लो और नमी, जानें कौन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *