सर्दी से सूज गया है हाथ और पैर, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दर्द और सूजन से मिलेगा झट से आराम
Last Updated:
Fingers Swelling in Winter: सर्दियों में अक्सर लोगों के हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है. सूजन वाली उंगलियों में दर्द और खुजली होने पर आग या हीटर में सीधा सेंकने की गलती ना करें बल्कि इन घरेलू तरीकों को आजमाएं.
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही महिलाएं हो या पुरुष एक समस्या दोनों को ही परेशान करती है. सर्दियों में हाथों और पैरों में स्वेलिंग आ जाना यह शुरू हो जाता है, ऐसे में अब इसे घर पर भी कुछ घरेलू उपाय करके रोका जा सकता है. जैसे गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर सेक करें. एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें एक मुट्ठी सेंधा नमक डालें. फिर हाथ या पैर 10–15 मिनट तक डुबोकर रखें. इससे सूजन और दर्द दोनों में आराम मिलेगा है.

सर्दियों के मौसम में हाथ और पैर में स्वेलिंग आने का एक कारण पानी कम पीने का भी हो सकता है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में लोग अपने पानी का सेवन कम कर देते हैं. जिससे हाथ और पैर में स्वेलिंग आ जाती है. ऐसे में पानी का सेवन बढ़ाएं, ठंड में पानी कम पीने से शरीर में टॉक्सिन और नमक जमा हो जाते हैं. जिससे स्वेलिंग की समस्या हो सकती है. इसके लिए दिनभर में 7–8 गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालें.

सर्दियों में हाथ पैर में स्वेलिंग आ जाने पर घर पर सरसों के तेल से हल्की मालिश करें. ऐसा रोज़ रात को सोने से पहले सरसों या तिल के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सूजन घटती है.

सर्दी का मौसम शुरू होते ही जिस तरह जोड़ों के दर्द और सर्दी जुकाम से बचने के लिए लोग हल्दी के दूध का सेवन करते हैं. उसी प्रकार हल्दी के दूध का सेवन स्वेलिंग होने पर भी काफी कारगर साबित होता है, हल्दी में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं इससे स्वेलिंग की समस्या खत्म होगी.

सर्दियां और चाय दोनों का अलग ही कनेक्शन होता है. सर्दियों के मौसम में लोग चाय पीना पसंद करते हैं तो वही चाय में अदरक का सेवन शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. अदरक से ब्लड फ्लो बढ़ाता है और ठंड से जकड़े हुए नसों को खोलता है इसलिए दिन में एक या दो बार अदरक की चाय पीना लाभकारी है.

सर्दियों में अजवाइन पानी से सेक करें या पीएं क्योंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है. जो शरीर को अंदरूनी गर्माहट देती है. अजवाइन को पानी में उबालकर उस पानी से सेक करें या थोड़ा गुनगुना पी लें, यह शरीर से गैस और पानी की रुकावट को दूर करता है.

सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों के साथ ही पैरों में गर्म मोजे और हाथों में गर्म दस्ताने पहनाना भी कई बार बहुत फायदेमंद साबित होता है. क्योंकि सर्द हवाएं या पानी के संपर्क में आने से हाथ और पैरों में स्वेलिंग की समस्या शुरू हो जाती है. ऐसे में गरम मोजे और दस्ताने से ठंडी हवा से बचाव होता और गरम ऊनी मोजे और दस्ताने पहनने से रक्त संचार बना रहता है.