ससुराल पहुंचा दामाद, कमरे में दूध का गिलास लेकर आई पत्नी, कहा- पी लो…, फिर जो हुआ…

0
ससुराल पहुंचा दामाद, कमरे में दूध का गिलास लेकर आई पत्नी, कहा- पी लो…, फिर जो हुआ…


Last Updated:

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने मेरठ जैसा ही कांड करने की कोशिश की. हालांकि, इस मामले में अभी किसी साहिल के होने की बात सामने नहीं आई है. आइए जा…और पढ़ें

पत्नी ने पति को दिया दूध.

हाइलाइट्स

  • बुलंदशहर में पत्नी ने पति को जहरीला दूध पिलाया.
  • पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.
  • पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मेरठ जैसा ही एक मामला सामने आया है. बस फर्क इतना कि क्लाइमेक्स अलग है. यहां एक पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया. पत्नी ने अपने पति को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव बंसी की घटना
घटना बुगरासी चौकी क्षेत्र के गांव बंसी की है.बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था. एक दिन महिला के मायके वालों ने दामाद को बुलाया. जब वह घर पहुंचा तो पत्नी दूध का गिलास लेकर पहुंची. जहर मिला दूध पति को दे दिया. इससे शख्स की हालत बिगड़ गई.

एक कमरे में 5 लड़के और 1 लड़की, कर रह थे ये काम, फिर हुआ कुछ ऐसा, भागे-भागे पहुंचे अस्पताल, अब पुलिस के उड़े होश

इन लोगों के खिलाफ शिकायत
पीड़ित के भाई ने अपनी भाभी और उसके मायके के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. उन्होंने पत्नी और ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दूध में जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है. पीड़ित के भाई ने बताया कि मायके वालों ने उनके भाई को ससुराल बुलाया था. वहां पत्नी ने दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. पीड़ित का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. नरसेना थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है.

homeuttar-pradesh

ससुराल पहुंचा दामाद, कमरे में दूध का गिलास लेकर आई पत्नी, कहा- पी लो…, फिर ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *