सहारनपुर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल और तीन गिरफ्तार
सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दिनांक 18.10.2025 की रात्रि को थाना नागल पुलिस टीम ने ग्राम पहाड़पुर तिराहा, निर्माणाधीन हाईवे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा व 02 जिंदा कारतूस, मिले हैं. साथ ही, घटना में इस्तेमाल 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
बदमाशों पर चोरी के कई मुकदमे हैं दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना नागल पुलिस टीम की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशंसा की है.
मथुरा पुलिस का लंगड़ा अभियान जारी
हाथरस के रहने वाले 2 शातिर लुटेरे घायल
इस मुठभेड़ में हाथरस के रहने वाले 2 शातिर लुटेरे अमित और गोविन्द गोली लगने से घायल हो गए .
जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से 3 लूटी हुई चेन , तमंचा कारतूस , और बाइक बरामद की है.
लूट व चैन स्नैचिंग की घटनाओं को देते थे अंजाम
इस सम्बन्ध में एस पी सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि शातिर लुटेरे हाई स्पीड़ मोटर साईकिल पर सवार होकर लोगों से लूट व चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते हैं . आज भी यह लोग हाइवे इलाके में वारदात को अंजाम देने आए हुए थे, लेकिन पुलिस के एलर्ट मोड पर रहने के चलते पुलिस का इनसे आमना सामना हो गया.